दही-पपीता स्मूदी : इसके सेवन से ऊर्जा से भरपूर रहेगा शरीर, पेट के लिए होता है बेहद फायदेमंद 

m
WhatsApp Channel Join Now

गर्मी का मौसम सेहत के लिहाज से मुफीद नहीं माना जाता है। इस दौरान सबसे ज्यादा समस्याएं पाचन संबंधी सामने आती हैं। इसके साथ ही डिहाइड्रेशन के मामले भी काफी मिलते हैं। दही और पपीता दोनों ही पेट के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। गर्मियों में इनका खास गुणों की वजह से काफी प्रयोग किया जाता है। अगर दही-पपीता स्मूदी बनाकर इस मौसम में पी जाए तो शरीर ऊर्जा से भरपूर रहने के साथ हेल्दी भी रहेगा। यह बनाना बेहद आसान है और मिनटों में ही बनकर तैयार हो जाती है। इसे डेली डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है। इसे दिन के किसी भी वक्त पिया जा सकता है। हालांकि सुबह का वक्त इसके लिए सबसे बढ़िया है।

dahi papita smoothie,dahi papita smoothie summer,dahi papita smoothie ingredients,dahi papita smoothie recipe,dahi papita smoothie healthy drink,dahi papita smoothie tasty,dahi papita smoothie energy,dahi papita smoothie stomach

सामग्री 

दही – 1 कप
पपीता – 1 कप
दूध – 1/4 कप
चीनी – 1 टी स्पून
खरबूजा – 1/2 कप (वैकल्पिक)
नमक – 1/4 टी स्पून
आइस क्यूब्स – 2-3
चिया सीड्स – 1 टेबल स्पून

dahi papita smoothie,dahi papita smoothie summer,dahi papita smoothie ingredients,dahi papita smoothie recipe,dahi papita smoothie healthy drink,dahi papita smoothie tasty,dahi papita smoothie energy,dahi papita smoothie stomach
विधि 

सबसे पहले एक बर्तन में दही डालकर उसे अच्छी तरह से फेंट लें। इसके बाद पपीते के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर अलग रख दें। अगर आप स्मूदी में खरबूजे का भी प्रयोग कर रहे हैं तो पहले उसका मोटा छिलका उतार लें और फिर उसके टुकड़े कर लें।अब पहले पपीता लें और उसे मिक्सर जार में डालकर पहले ब्लैंड कर लें। इसके बाद इसमें खरबूजा डालें और ब्लेंड करें। पपीता और खरबूजा को तीन से चार बार ब्लेंड करें क्योंकि पपीता खरबूज के मुकाबले थोड़ा कड़ा होता है। अब इस मिश्रण को एक बर्तन में निकाल लें और उसमें दही डालकर अच्छी तरह से चलाते हुए मिक्स करें। इसमें स्वादानुसार चीनी, चिया सीड्स और 1/4 टी स्पून नमक डाल दें। अब सर्विंग ग्लास लें और उसमें स्मूदी डालकर उसमें बर्फ के टुकड़े डालें।

Share this story