Women's Day Cake Design: महिला दिवस पर मां-बीवी या बहन-बेटी को देना चाहते हैं सरप्राइज, इस तरह के थीम बेस्ड केक से कर सकते हैं उन्हें खुश
महिला दिवस हर साल 8 मार्च को देशभर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह खास दिन महिलाओं के अधिकार, समानता, सम्मान और उपलब्धियों को समर्पित है। महिला दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाना है। इस दिन को खास बनाने और महिलाओं को स्पेशल फील कराने के लिए अक्सर ऑफिस, स्कूल, कॉलेज या घरों में लोग बड़े पैमाने पर वीमेंस डे सेलिब्रेट करते हैं।
अगर आप महिला दिवस के खास मौके पर अपनी मां, पत्नी, बहन या बेटी को सरप्राइज देना चाहते हैं, तो एक थीम-बेस्ड केक उन्हें खुश करने का बेहतरीन तरीका हो सकता है। यहां कुछ खास और यूनिक केक डिजाइन आइडियाज दिए गए हैं, जो इस दिन को और भी यादगार बना सकते हैं।
सुपरवुमन थीम केक

महिलाओं की ताकत और उनके सुपरपावर को सलाम करने के लिए एक सुपरवुमन केक डिजाइन परफेक्ट रहेगा। केक पर Superwoman logo या सुपर पावरफुल वीमेन की आर्ट वाली केक आप बनवा सकते हैं। इसके साथ ही, केक पर हैप्पी वीमेंस डे लिखा जा सकता है।
फ्लोरल ब्यूटी केक
महिलाओं की सुंदरता और कोमलता का प्रतीक वाला केक भी आप वीमेन डे के अवसर पर बनवा सकते हैं। गुलाब, लिली और अन्य फूलों से सजाया हुआ एलिगेंट केक से आप अपने घर की महिलाओं को खुश कर सकते हैं। वीमेंस डे के अवसर पर ऐसे केक पाकर आपकी मां, बीवी, बेहन या बेटी बेहद खुश हो जाएंगी।
बुक और करियर थीम केक

महिलाओं की शिक्षा और करियर को सपोर्ट करने के लिए आप इस तरह के थीम बेस्ड केक बनवा सकते हैं। केक पर बेस्ट टीचर, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील जैसी थीम बनाई जा सकती है।
हील्स और मेकअप थीम केक

3फैशन और स्टाइल में रुचि रखने वाली महिलाओं के लिए मेकअप थीम वाली केक बेहद दिलचस्प हो सकती है। केक पर हाई हील्स, लिपस्टिक, नेलपॉलिश जैसी आकृतियों से डेकोरेट करवाया जा सकता है। ये केक डिजाइन महिलाओं की पसंदीदा बन सकती है।
कोटेड केक डिजाइन
महिलाओं की काबिलियत को सेलिब्रेट करने के लिए आप उस पर कुछ स्पेशल कोट वाली केक बनवा सकते हैं। वीमेंस डे के अवसर पर आप केक पर 'She Can Do Anything' या 'Empowered Women Empower Women' जैसी मोटिवेशनल लाइन लिखवा सकते हैं।
पिंक और पर्पल थीम केक

महिला दिवस का आधिकारिक रंग पर्पल है, जो सशक्तिकरण को दर्शाता है। ऐसे में, वीमेंस डे पर अगर आप घर की महिलाओं के लिए केक ऑर्डर करने वाले हैं, तो केक को गुलाबी और पर्पल रंग के क्रीम, ग्लिटर और फ्लावर टॉपिंग से डेकोरेट करा सकते हैं।
हार्ट शेप्ड 'Thank You' केक

महिलाओं के योगदान के लिए आभार व्यक्त करने का यह खास दिन होता है। ऐसे में, आप महिला दिवस के दिन अगर केक ऑर्डर करना चाहते हैं, तो उनके लिए दिल के आकार का केक बनवा सकते हैं। उस पर 'Thank You Mom/Wife/Sister/Daughter' लिखवा सकते हैं। इस तरह आप एक खूबसूरत केक ऑर्डर या खुद बेक करके इस महिला दिवस को स्पेशल बना सकते हैं।

