सफेद या पीला...जानें कौन-सा खरबूजा होता है चीनी की तरह मीठा

WhatsApp Channel Join Now

गर्मी का मौसम आते ही बाजार में फलों की बहार आ जाती है और उन्हीं में से एक है खरबूजा। ये फल न सिर्फ ठंडक देने वाला होता है, बल्कि सेहत और स्वाद दोनों के लिए भी बेहद फायदेमंद है।लेकिन जब आप बाजार में खरबूजा खरीदने जाते हैं, तो एक सवाल अक्सर मन में आता है कि सफेद खरबूजा मीठा होता है या पीला? बाजार में खरबूजे की इतनी वैरायटी हैं कि समझ ही नहीं आता कौन-सा खरबूजा लेना चाहिए। चलिए इस लेख में हम आपकी उस समस्या को हल करने वाले हैं।

muskemlon sweetness

खरबूज के रंग में छुपी है मिठास?

खरबूजा दो रंगों में ज्यादा दिखता है। हल्का पीला और सफेद। अगर आपने गौर किया होगा, तो इनके धारियों में भी अंतर होता है। बाजार में अक्सर हमें हल्के पीले रंग वाला खरबूजा मीठा बताया जाता है, लेकिन कई लोग सफेद खरबूजे को भी तरजीह देते हैं। दरअसल, खरबूजे की मिठास केवल उसके रंग पर नहीं, बल्कि उसकी प्रजाति, पकने का तरीका और बढ़ने की स्थिति पर निर्भर करती है।
पीले खरबूजे की खासियत

हल्का पीला या सुनहरा रंग लिए खरबूजे को आमतौर पर ज्यादा पका और रसदार माना जाता है। जब खरबूजे की बाहरी परत हल्की पीली या सुनहरी हो और उस पर हलकी जालदार रेखाएं बनी हों, तो समझ लीजिए वो पूरी तरह से पका हुआ है। ऐसा खरबूजा आमतौर पर चीनी की तरह मीठा होता है और उसका स्वाद बेहद संतुलित होता है। यह न ज्यादा मीठा लगेगा और न ही ज्यादा फीका।पीले खरबूजे में शुगर कंटेंट थोड़ा अधिक होता है, इसलिए डायबिटिज से पीड़ित लोगों को इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए।

how to know if muskmelon is sweet
सफेद खरबूजे का स्वाद

सफेद या हल्का भूरा खरबूजा, जो पूरी तरह से पका नहीं होता, अक्सर थोड़ा फीका या कम मीठा होता है। हालांकि, कुछ विशेष प्रजातियों के सफेद खरबूजे भी बहुत मीठे हो सकते हैं, लेकिन आमतौर पर यह हल्के स्वाद के लिए जाना जाता है। अगर आप बहुत ज्यादा मीठा पसंद नहीं करते और कुछ हल्का-सा ठंडा खाना चाहते हैं, तो सफेद खरबूजा आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
खरबूजा मीठा है या नहीं, ऐसे पहचानें-

रंग के अलावा कुछ घरेलू टिप्स से भी आप खरबूजा खरीदते समय उसकी मिठास का अंदाजा लगा सकते हैं:खरबूजे की खुशबू से पहचानने की कोशिश करें। नाक के पास लाकर सूंघें। अगर उसमें से मीठी, फल जैसी खुशबू आ रही है, तो वह पका हुआ और मीठा होगा।त्वचा पर जालदार पैटर्न देखकर पता करें। जिस खरबूजे की बाहरी परत पर जाली जैसी धारियां हो, वह आमतौर पर अधिक मीठा होता है।हथेली से थपथपाकर देखना भी है जरूरी! अगर खरबूजे को थपथपाने पर खोखली आवाज आए, तो वह अंदर से पक चुका होता है।हल्का नरम दबाव बताएगा खरबूजा मीठा है या नहीं। अगर नीचे की ओर थोड़ा दबाने पर खरबूजा नरम लगे, तो वह पका हुआ और मीठा होगा।अक्सर लोगों को पीला खरबूजा पसंद होता है, क्योंकि इसका स्वाद मीठा और अधिक संतुलित होता है। पके पीले खरबूजे में रस अधिक होता है, जिससे यह जूस, स्मूदी या ठंडाई में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
आप कौन-सा खरबूजा खाना पसंद करते हैं यह आपके ऊपर निर्भर करता है। बस इतना याद रखें कि खरबूजा कैसा भी हो, अगर सही तरीके से चुना गया है, तो वो गर्मियों का सबसे ताजगी भरा फल बन सकता है।

 

Share this story