सर्दी का परफेक्ट स्नैक! घर पर बनाए मटर कचौड़ी, तुरंत जान ले आसान रेसिपी

WhatsApp Channel Join Now

कचौड़ी का असली मज़ा उसके नरमपन और खस्ता टेक्सचर में छुपा होता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आटा सही तरीके से गूंथना जरूरी है। दो कप मैदा या गेहूं के आटे में लगभग एक-चौथाई कप घी या तेल मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। जब मिश्रण मुट्ठी में बांधने पर बंध जाए, तो समझें कि मोयन सही है। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें। तैयार आटे को गीले कपड़े से ढककर कम से कम 30 मिनट के लिए अलग रख दें ताकि वह अच्छी तरह सेट हो जाए।

इस सर्दी जरूर ट्राई करें मटर कचौड़ी की यह खास रेसिपी, स्वाद ऐसा कि  खाते-खाते गिनती भूल जाएंगे आप - authentic matar kachori recipe for winter  step by step guide

मटर की कचौड़ी के लिए सामग्री

कचौड़ी की जान उसकी फिलिंग है। इसके लिए एक कप ताजी मटर को हल्का उबालें या मिक्सी में दरदरा पीस लें। पेस्ट बहुत महीन नहीं होना चाहिए। एक कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करें और उसमें हींग व जीरा डालें। अब अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालकर कुछ सेकंड भूनें। इसके बाद मटर का पेस्ट डालें।

अब मसालों की बारी है – धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर, अमचूर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक सारा पानी सूख न जाए और यह थोड़ा सूखा और भुरभुरा न हो जाए। बस, आपकी स्वादिष्ट फिलिंग तैयार है।

Matar Kachori Recipe : सर्दियों में बनाएं चटपटी मटर की कचौड़ी, मौसम का मजा  हो जाएगा दोगुना Winter Special Snacks Recipes: know the easiest tasty way  to make matar ki Kachori to
मटर कचौड़ी बनाने की विधि

तैयार आटे को छोटे हिस्सों में बाँट लें और हर हिस्से को कटोरी के आकार में बेलें। बीच में एक चम्मच मटर की फिलिंग डालकर किनारों को अच्छी तरह बंद करें ताकि तलते समय फिलिंग बाहर न निकले। अब इसे हल्के हाथ से थोड़ी मोटी पूड़ी की तरह बेल लें। याद रखें, कचौड़ी पूड़ी से थोड़ी मोटी होती है।

एक कड़ाही में तेल मध्यम आंच पर गरम करें। जब तेल हल्का गरम हो जाए, तो कचौड़ियों को धीमी से मध्यम आंच पर तलें। धीमी आंच पर तलना ही सबसे बड़ा सीक्रेट है, इससे कचौड़ी अंदर तक पकती है और बाहर से बेहद खस्ता बनती है। सुनहरी और करारी होने पर तेल से निकाल लें।

इस सर्दी जरूर ट्राई करें मटर कचौड़ी की यह खास रेसिपी, स्वाद ऐसा कि  खाते-खाते गिनती भूल जाएंगे आप - authentic matar kachori recipe for winter  step by step guide

परोसने का तरीका

गरमा गरम मटर कचौड़ी को हरी चटनी, इमली की मीठी चटनी या आलू की सब्ज़ी के साथ परोसें। यकीन मानिए, पहली बाइट लेते ही आपको लगेगा कि स्वाद ऐसा है कि आप गिनती भूल जाएंगे। यह रेसिपी सर्दियों में चाय या स्नैक्स के लिए परफेक्ट है और परिवार-मेहमान सभी इसे पसंद करेंगे।

Share this story