Sugar Identify Tricks: आपके घर में भी तो नहीं आ रही है नकली चीनी, इन 3 तरीकों से करें पहचान

WhatsApp Channel Join Now

 भारतीय लोग मीठा खाने के बेहद शौकीन होते हैं। यह बात तो हम सभी बहुत अच्छे से जानते हैं। ऐसे में आपको भारतीय रसोई में चीनी तो जरूर देखने को मिल जाएगी। सुबह की शुरुआत की एक कप मीठे चाय के प्याले के साथ होती है। इसके अलावा खाने के बाद डेजर्ट भी शुगर से ही बनता है। हालांकि ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। आज हम बहुत लोग भारत में डायबिटीज जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे हैं। जिसके चलते के निश्चित मात्रा में चीनी का सेवन अच्छा होता है।

आजकल बाजारों में मिलने वाली हर चीज में आपको मिलावट देखने को मिलेगी। हम इन मिलावट वाली चीजों को पहचान नहीं पाते हैं। वहीं यह मिलावट वाले यह खाद्य पदार्थ हमारी सेहत के लिए खतरनाक होते हैं। आज आप सभी के घर की रसोई में चीनी का डिब्बा जरूर होगा। जिसका इस्तेमाल हम सुबह शाम, चाय,कॉफी हलवा आदि बनाने के लिए करते ही हैं। ऐसे में आपको सुनकर हैरानी होगी हमारी डिशेज में मिठास घोलने वाली यह सफेद रंग की चमकदार चीनी भी नकली बिक रही है। कहीं आपके घर में तो नकली चीनी का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। अब आप कहेंगे कि हमें कैसे पता लगेगा। आज हम आपको इस आर्टिकल में 3 तरीके बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप नकली और असली चीनी का पता लगा सकती हैं।

इन 3 तरीकों से पता करें असली और नकली चीनी

identify fake sugar

नीचे बताए गए इन टेस्ट को फॉलो करके आप असली और नकली चीनी का पता कर सकती हैं। आइए जानें क्या हैं वो ट्रिक्स।

1 हथेली पर रगड़कर लगाएं पता

real vs fake sugar

आप यदि अपने घर में यूज होने वाली चीनी के असली और नकली होने का पता लगाना कहती हैं, तो आपको उसके लिए चीनी को हथेली पर लेकर रगड़ना है। अगर चीनी क्रिस्टल और चमकदार दिखने के साथ पाउडर नहीं बने तो वो चीनी असली है। जबकि नकली चीनी हाथ में रगड़ने पर पाउडर जैसे बन जाएगी और हल्की चिपचिपाहट छोडने लगेगी।
2 पानी में डालकर करें टेस्ट

how to identify real sugar

इसके अलावा आप चीनी को पानी में डालकर भी असली और नकली में फर्क कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक गिलास में पानी लेना है और आधा चम्मच चीनी मिला देनी है। अगर चीनी पूरी तरह घुल जाती है और उसमें से अमोनिया की स्मेल नहीं आ रही है तो आपको चीनी एकदम प्योर है। नकली चीनी में हल्के ब्राउन रंग के कण रह जाते हैं। और पानी में से अमोनिया की बदबू आने लगती है।
3 गर्म करके करें पहचान

असली और नकली चीनी का पता करने के लिए आप एक बर्तन में धीमी आंच पर चीनी डालकर गर्म करें। अगर चीनी कैरेमल की तरह पिघलकर ब्राउन हो जाए और उसमें से खुशबू आने लगे तो चीनी असली है। जबकि नकली चीनी बर्तन में डालते ही जलने लगेगी और उसमें से अजीब सी दुर्गंध आने लगती है।
अगर आप भी अपने घर में इस्तेमाल होने वाली चीनी के असली और नकली होने का पता करना चाहती है, तो ऊपर बताए गए इन तरीकों को एक बार जरूर आजमा कर देखें। इससे आप अपनी और परिवार की सेहत को अच्छा बनाए रख सकती हैं।

 

Share this story