Street Style Tadka Chhach: घर पर तड़का छाछ बनाते हुए मिलाएं ये 2 सीक्रेट चीजें, मिलेगा बाजार वाला स्वाद; नोट करें रेसिपी

WhatsApp Channel Join Now

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक देने के लिए तड़का छाछ से बेहतर कुछ नहीं होता। अक्सर हम जब बाहर किसी ढाबे या स्ट्रीट फूड स्टॉल पर छाछ पीते हैं, तो उसका स्वाद घर वाली छाछ से काफी अलग और ज्यादा मजेदार लगता है। अब ऐसे में लोग अक्सर सोचते हैं कि वो बाजार वाला चटपटा स्वाद घर पर क्यों नहीं आ रहा है। स्ट्रीट स्टाइल छाछ का असली राज उसके खास मसाले और तड़के में छिपा होता है। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप घर पर ही आसान तरीके से तड़का छाछ तैयार कर सकती हैं और वे 2 सीक्रेट चीजें क्या हैं, जो आपकी छाछ को बिल्कुल बाजार जैसा जायका देंगी।

घर के बनाये easy and simple 221 पुदीना छाछ (pudina chhachh recipe in hindi  रेसिपीज . पुदीना छाछ (pudina chhachh recipe in hindi Recipes in hindi -  Cookpad

सामग्री 
दही- 2 कप
पानी- 3-4 कप
काला नमक और सादा नमक-स्वादानुसार
भुना हुआ जीरा पाउडर-1 चम्मच
बारीक कटा हरा धनिया और पुदीना
तेल/घी-1 चम्मच
राई (सरसों)-20-25 दाने
जीरा-1/2 चम्मच
करी पत्ता
हींग- 1चुटकी
सूखी अदरक का पाउडर- 1/2
चाट मसाला- 1/2 चम्मच
सिका हुआ पुदीना पाउडर-1/2 चम्मच

masala chhach kaise banaye
तड़का छाछ बनाने की रेसिपी
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में ठंडा दही लें और उसे मथानी या ब्लेंडर की मदद से अच्छी तरह फेंट लें। 
इसके बाद अब इसमें पानी मिलाएं।
अब इसमें काला नमक, सादा नमक, भुना जीरा पाउडर और अदरक का पाउडर मिलाएं।
इसके बाद इसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया और सूखा पुदीना पाउडर और थोड़ा सा चाट मसाला मिलाएं।
अब छाछ को कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें।
इसके बाद एक छोटे तड़का पैन में एक चम्मच घी या तेल गर्म करें।
तेल जब गर्म हो जाए, तो इसमें राई, साबुत जीरा, चुटकी भर हींग और 5-6 करी पत्ते डालें।
जैसे ही राई चटकने लगे, गैस बंद करें और इस तड़के को ठंडी छाछ के ऊपर डाल दें।
तड़का डालते ही बर्तन को 1 मिनट के लिए ढक दें।
तड़का छाछ बनकर तैयार है। 
छाछ सर्व करने का तरीका

तड़का छाछ को मिट्टी के कुल्हड़ या कांच के गिलास में निकालें। ऊपर से थोड़ा सा और भुना जीरा छिड़कें और बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा परोसें। अगर आप इसे ज्यादा देसी टच देना चाहती हैं, तो तड़के के बाद एक जलता हुआ कोयला छोटी कटोरी में रखकर छाछ के बीच में रखें और ऊपर से थोड़ा घी डालकर ढक्कन बंद कर दें। इससे छाछ में स्मोकी फ्लेवर आ जाएगा।


 

Share this story