शाही मावा गुजिया : होली पर यह मिठाई सबके लिए रहेगी शानदार, खिल जाएगा चेहरा और घुल जाएगी मुंह में मिठास

WhatsApp Channel Join Now

रंगों का त्योहार होली नजदीक है। इस मौके पर घरों में कई प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं। घरवालों को भी इनका विशेष इंतजार रहता है। आज हम आपको होली की खुशियां बढ़ाने के लिए एक शानदार स्वीट डिश शाही मावा गुजिया बनाने के बारे में बताएंगे। इसका अनूठा स्वाद मुंह में मिठास घोलने के लिए काफी है। वैसे भी पारंपरिक तौर पर गुजिया बनाई जाती है। शाही मावा गुजिया बनाने के लिए मैदा, घी के साथ मावा (खोया) की जरुरत पड़ती है। इसका जायका सबका दिल जीत लेगा। इस बार आप इसे किसी हाल में मिस नहीं करें। आपके घर जो भी आए उसे इसका स्वाद जरूर चखाएं। वह यह जायका कभी नहीं भूल पाएगा और आपको भी हमेशा याद रखेगा। वैसे भी त्योहार की खुशियां लोगों के साथ ही होती है न कि अकेले। इस डिश को कुछ दिनों तक स्टोर भी किया जा सकता है।

shahi mava gujiya,shahi mava gujiya holi,shahi mava gujiya ingredients,shahi mava gujiya recipe,shahi mava gujiya homemade,shahi mava gujiya tasty,shahi mava gujiya delicious,shahi mava gujiya festival,shahi mava gujiya guest,shahi mava gujiya special
सामग्री 

मैदा – 2 कप
मावा (खोया) – 1 कप
सूजी – 1/4 कप
चीनी का बूरा – 1/2 कप
घी – 4 टेबल स्पून
नारियल का बूरा – 1/4 कप
इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
काजू – 10
बादाम – 10
पिस्ता – 10
गुनगुना दूध – आवश्यकतानुसार

shahi mava gujiya,shahi mava gujiya holi,shahi mava gujiya ingredients,shahi mava gujiya recipe,shahi mava gujiya homemade,shahi mava gujiya tasty,shahi mava gujiya delicious,shahi mava gujiya festival,shahi mava gujiya guest,shahi mava gujiya special

विधि 

सबसे पहले एक बर्तन में मैदा डाल दें। इसके बाद मैदा में घी मिक्स कर दें। अब गुनगुने दूध की मदद से मैदे का आटा गूंदें। ध्यान रहे कि आटा थोड़ा सख्त गूंदना है।आटा गूंदने के बाद उसे आधा घंटे के लिए कपड़े से ढंककर अलग रख दें। इस दौरान एक कड़ाही को मीडियम आंच पर रखकर उसमें सूजी डालें और भीनी खुशबू आने तक भून लें।इसके बाद एक बर्तन में इसे निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। फिर कड़ाही में मावा डाल दें और उसे भून लें। जब मावा लाइट ब्राउन हो जाए तो गैस बंद कर दें मावा को ठंडा होने दें।अब सूजी में मावा डालकर दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसके बाद इसमें चीनी का बूरा, नारियल का बूरा, कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता को डालकर सभी को अच्छे से मिलाएं।इसके बाद इसमें इलायची पाउडर मिक्स करें। अब गुजिया में भरने के लिए आपकी स्टफिंग तैयार हो चुकी है।अब चाशनी बनाने की प्रक्रिया शुरू करें। सबसे पहले एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर उबलने के लिए रख दें। जब पानी में चीनी अच्छे से एकसार हो जाए तो गैस को बंद कर दें। चाशनी बनने में 7-8 मिनट का वक्त लग सकता है। अब मैदे का आटा लें और उसे एक बार फिर गूंद लें।इसके बाद उसकी लोइयां बना लें। अब एक लोई लें और उसे पूरी के आकार में बेल लें। इसके बाद इसके बीच में चम्मच से स्टफिंग रख दें।स्टफिंग रखने के बाद इसे गुजिया के आकार में फोल्ड कर दें। इसी तरह सारी लोइयों की गुजिया तैयार कर लें। जब गुजिया तैयार हो जाएं तो गैस पर कड़ाही रखकर घी गरम करें। घी पिघलने के बाद उसमें गुजिया डालकर फ्राई करें।इसके बाद फ्राई गुजिया को अलग प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सारी गुजिया फ्राई करें। अब गुजिया को तैयार चाशनी में कुछ देर के लिए डुबोकर रख दें। फिर चाशनी सूखने के लिए गुजिया को अलग रख दें। तैयार है स्वादिष्ट मावा गुजिया।


 

Share this story