Red Chilli Pickle Recipe: लाल मिर्च का अचार बनाते हुए करें ये एक काम, 3 साल भी नहीं होगा खराब, नोट करें रेसिपी

WhatsApp Channel Join Now

सर्दियां अब कम हो गई हैं और होली से पहले-पहले आपको लाल मिर्च का अचार बनाकर रख लेना चाहिए. इस टाइम धूप भी अच्छी खिलती है, इसलिए अचार को पकाने के लिए बढ़िया मौसम रहता है. इस आर्टिकल में जानेंगे देसी तरीके से लाल मिर्च अचार बनाने का तरीका. इससे अचार कई साल खराब नहीं होता है.

लाल मिर्च का अचार खाने में तीखा होने के साथ ही बाइव्रेंट टेस्ट देता है, क्योंकि इंडियन अचार में एक नहीं बल्कि कई तरह के मसाले यूज किए जाते हैं और सरसों के तेल की धांस इसके स्वाद को और भी निखारती है.हालांकि कुछ लोगों को शिकायत होती है कि उनका अचार जल्दी खराब हो जाता है. इस आर्टिकल में जानेंगे बिल्कुल ट्रेडिशनल तरीके से बनाई जाने वाला लाल मिर्च का अचार जो 1-2 क्या बल्कि तीन सालों तक भी खराब नहीं होता है.

Banarasi Red Chilli Pickle: मील को स्पाइसी बनाने के लिए घर पर बनाएं टेस्टी  बनारसी लाल मिर्च का अचार | Banarasi Lal Mirch Achar: How To Make The Meal  Spicy, Make Tasty

अचार बनाने के लिए इनग्रेडिएंट्स
यहां पर ढाई किलो लाल मिर्च के अचार के हिसाब से इनग्रेडिएंट्स दिए गए हैं. साबुत मसाले में आपको चाहिए 150 ग्राम साबुत धनिया, 50 ग्राम सौंफ, 50 ग्राम जीरा, 150 ग्राम पीली सरसों, 50 ग्राम मेथी दाना, 30 ग्राम अजवाइन, इतनी ही कलौंजी और 50 ग्राम काली मिर्च.

ये इनग्रेडिएंट्स भी करें नोट
50 ग्राम हल्दी पाउडर, 50 ग्राम लाल मिर्च पाउडर, 300 ग्राम अमचूर पाउडर, 1 बड़ा चम्मच हींग, दो लीटर सरसों का तेल और स्वाद के मुताबिक नमक.

अचार की रेसिपी
सबसे पहले धनिया को कड़ाही में मीडियम फ्लेम पर चलाते हुए रोस्ट कर लें और फिर इसे प्लेट में निकाल लें.
साबुत धनिया की तरह ही सौंफ, जीरा, मेथी दाना, काली मिर्च और सौंफ को भी एक-एक करके ड्राई रोस्ट करते जाएं और थाली में निकालते जाएं.
साबुत धनिया से लेकर सौंफ और काली मिर्च तक सारे मसाले भूनने के बाद आप हल्के ठंडे होनें. इसके बाद पीसकर ग्राइंडर में पाउडर बना लें.
मसालों का बिल्कुल फाइन पाउडर बनाने की बजाय मसाले हल्के दरदरे रखें जैसे सिलबट्टा से पीसने के बाद टेक्सचर होता है.
आपको अजवाइन और कलौंजी भी भून लेनी है, लेकिन इनको पीसना नहीं है. चाहे तो इनको खलबट्टा में डालकर दरदरा कूट सकते हैं.

Stuffed Red Chili Pickle Recipe: खाने को दें तीखा और मसालेदार ट्विस्ट,बनाएं  लाल मिर्च का भरवा आचार

अब सारी लाल मिर्च धोने के बाद कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें और कुछ देर के लिए एक कपड़े पर फैला दें ताकि बिल्कुल भी नमी न रहे.
अब डंठल हटाने के बाद सारी मिर्च को खोखला कर लें यानी एक-एक करके आपको बीज निकाल देने हैं, लेकिन इनको फेंके नहीं.
एक बड़ा बर्तन लेकर उसमें पीसे गए सारे मसाले डालें. इसमें लाल मिर्च के निकाले हुए बीज भी मिला दें और अजवाइन, कलौंजी भी एड करें.
इसमें आपको पिसे मसाले मिलाने हैं जैसे हल्दी, मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, हींग और स्वाद के मुताबिक नमक डालें.
इसके बाद 1 लीटर सरसों का तेल डालकर मसाले में हाथों से अच्छी तरह से मिला लें. कुछ लोग गर्म करके तेल डालते हैं, इसलिए आप अपने हिसाब से इसे यूज करें.
अब सारी मिर्च में अच्छी तरह से एक-एक करके ये मसाला भरते जाएं. इसमें आपको तकरीबन 40 मिनट का समय लगेगा.
ये रहा बोनस टिप्स
आपको मसाला भरने के बाद सारी मिर्च को एक बड़ी थाली में रखें और कम से कम 1 दिन के लिए धूप में पकाएं. इससे इसकी शेल्फ लाइफ बढ़ती है और अचार लंबे समय तक खराब नहीं होता है.

अब सारी लाल मिर्च को एक सूखे कांच के जार में एक-एक करके आराम से रखते जाएं. इसके बाद 1 लीटर सरसों का तेल जार में भर दें.

ध्यान रखें कि आपका अचार तेल में डूबा हुआ रहना चाहिए. अब इसे कम से कम 20 दिनों तक पकने देना है. आप रोजाना इसमें कुछ देर की धूप दिखाएं.

Lal Mirch Achar Recipe In Hindi

इन बातों का रखें ध्यान
अचार को हमेशा सूखे चम्मच से ही निकालें और महीने में एक या 2 बार धूप दिखाते रहें. अचार का जार ऐसी जगह पर रखें जहां पर बिल्कुल भी सीलन न रहती हो. अचार जितना पुराना होता जाता है ये उतना ही स्वादिष्ट लगता है.

Share this story