गर्मी में खाने का स्वाद बढ़ा देती है कच्चे आम की खट्टी-मीठी चटनी, इस तरह से बनायें 

WhatsApp Channel Join Now

 गर्मी के मौसम में कच्चा आम से बनी खट्टी-मीठी चटनी स्वाद और सेहत दोनों का शानदार मेल होती है. इसका तीखा, खट्टा और हल्का मीठा स्वाद साधारण खाने को भी खास बना देता है. दाल-चावल, पराठे, पकौड़े या स्नैक्स—हर चीज़ के साथ यह चटनी खूब पसंद की जाती है.सेहत की बात करें तो कच्चे आम में विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. यह गर्मी में शरीर को ठंडक देने, पाचन बेहतर करने और लू से बचाने में मददगार माना जाता है. कई लोग इसे गर्मियों में एनर्जी बढ़ाने वाला पारंपरिक फूड भी मानते हैं. तो चलिए जानते हैं इस चटनी को बनाने का तरीका.

सामग्री

कच्चा आम -2 मध्यम आकार के (छिले और कटे हुए)
पुदीना पत्तियां-8–10
हरा धनिया-1/2 कप
हरी मिर्च-2
अदरक-1 छोटा टुकड़ा
भुना जीरा-1/2 छोटा चम्मच
नमक-स्वादानुसार
गुड़ या चीनी-1–2 छोटे चम्मच
थोड़ा सा पानी

विधि

कच्चे आम को धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें.
मिक्सर में आम, पुदीना, हरा धनिया, हरी मिर्च और अदरक डालें. इसमें नमक, भुना जीरा और गुड़/चीनी मिलाएं.
थोड़ा पानी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह पीस ले. तैयार चटनी को एक बाउल में निकाल लें.
अगर आप चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर या चाट मसाला भी डाल सकते हैं. यह चटनी पराठे, समोसे, पकौड़े, दाल-चावल और स्नैक्स के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है. साथ ही गर्मियों में ताजगी देने का काम भी करती है.

Share this story