राजगिरा का शीरा : कंफ्यूज होने से नहीं चलेगा काम, व्रत में यह मिठाई आपको देगी ऊर्जा भरपूर 

WhatsApp Channel Join Now

व्रत के दौरान क्या खाएं क्या नहीं इस चक्कर में कंफ्यूजन होता रहता है। अगर खाने का ख्याल ना रखा जाए तो कई बार एनर्जी में कमी महसूस होने लगती है। व्रत के दौरान आप ऊर्जा से भरपूर रहना चाहते हैं तो राजगिरा का शीरा बना सकते हैं। वैसे भी अभी सावन चल रहा है और इस दौरान बहुत से लोग व्रत रखते हैं। उनके लिए यह स्वीट डिश एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है। इसका स्वाद लाजवाब होता है। ऐसे में इसे आम दिनों में भी आजमाया जा सकता है। यह सेहत और स्वाद दोनों पैमानों पर खरा उतरता है। कभी भी मीठा खाने की इच्छा करने पर आप इसे तैयार कर सकते हैं। हमारे द्वारा बताई गई विधि को अपनाने पर आपको जरा भी दिक्कत महसूस नहीं होगी।

rajgira ka sheera,rajgira ka sheera vrat,rajgira ka sheera fast,rajgira ka sheera tasty,rajgira ka sheera healthy,rajgira ka sheera ingredients,rajgira ka sheera recipe,rajgira ka sheera energy

सामग्री 

राजगिरा आटा
घी
शक्कर
दूध
किशमिश
सूखे मेवा
किशमिश

राजगिरा का शीरा : कंफ्यूज होने से नहीं चलेगा काम, व्रत में यह मिठाई आपको देगी ऊर्जा भरपूर #Recipe
विधि 

 सबसे पहले दूध को अच्छे से उबाल लें और एक कड़ाही में घी गरम करें। घी गरम होने के बाद इसमें राजगिरा का आटा डालें और इसे अच्छे से सेक लें। इस आटे को सेंकने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। बस 7 से 10 मिनट के अंदर ही इसमें से भीनी खुशबू आने लगेगी। ध्यान रखें की आंच को धीमा रखना है। अब इसमें उबला दूध डालें। इसे डालते समय अच्छे से चलाते रहें। फिर 4 से 5 मिनट के बाद इसमें शक्कर मिलाएं। अब इसे घुलने दें। फिर इसमें किशमिश, सूखे मेवा और इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। शीरा तैयार है।

Share this story