मानसून आने से पहले गेहूं के ड्रम में डालें 2 रुपये की यह सफेद चीज, घुन और फफूंद से होगा बचाव

मानसून शुरु होने पर मौसम सुहावना होने लगता है। यह मौसम अच्छा तो लगता है, लेकिन बारिश का मौसम शुरू होने के साथ हमें सबसे ज्यादा खाद्य पदार्थों के खराब होने की चिंता सबसे ज्यादा सताने लगती है।बारिश के मौसम में अक्सर आपने देखा होगा कि किसी भी चीज में जरा सी नमी जाते ही वो सीलने लगती है। साथ ही, उसमें कीड़ें और फफूंद आदि की समस्या भी होने लगती है।खासकर मानसून के मौसम में गेहूं को स्टोर करना एक मुश्किल काम होता है। लोग पूरे साल का गेहूं स्टोर करके रखते हैं। जिसके चलते जरा सी लापरवाही हमारा पूरा गेहूं खराब कर सकती है। अगर आपके साथ भी गेहूं को स्टोर करने के दौरान इसी तरह की समस्या होती है, तो आज हम आपके लिए एक बढ़िया, आसान और सस्ती ट्रिक लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप गेहूं को लंबे समय तक खराब होने से बचा सकती हैं। इसके लिए बस आपको मार्केट जाकर 2 रुपये खर्च करने पड़ेंगे और यह जादुई सफेद चीज आपके गेहूं में घुन और फफूंद लगने से रोकेगी। चलिए फिर जान लेते हैं क्या है वो चीज और कैसे करना है इसका यूज।
गेहूं को मानसून में खराब होने से कैसे बचाएं?
मानसून आते ही यदि आपको गेहूं के खराब और सीलने की चिंता सताने लगी है तो आप एक चीज की मदद से इन्हें सुरक्षित रख सकती हैं। इस चीज का नाम चूना है। जी हां आप मामूली सी इस सफेद चीज की मदद से अपने गेहूं को खराब होने से बचा सकती हैं। अक्सर आपने देखा होगा कि बारिश के मौसम में गेहूं के अंदर घुन और फफूंद लगने लगती है। इस दिक्कत को दूर करने में चूना आपकी मदद कर सकता है। आइए जानें कैसे आपको इसे गेहूं में डालना होगा।
पहला तरीका
इसके लिए आपको एक बड़ा ड्रम लेना है।
इस ड्रम में सबसे नीचे आप तले में चूने के टुकड़े फैला दें।
इसके बाद एक अख़बार का टुकड़ा बिछाएं ताकि सभी चूने के टुकड़ें ढक जाएं।
अब आपको पूरा ड्रम गेहूं से भर देना है।
सबसे ऊपर की ओर अखबार बिछा दें।
और आखिर में ड्रम का ढक्कन अच्छी तरह बंद कर दें।
चूना आपके गेहूं घुन और फफूंद लगने से बचाएगा।
दूसरा तरीका
इसके अलावा आप एक सूखा हुआ ड्रम लें।
साथ ही आपके गेहूं भी धूप में सूखे हुए होने चाहिए।
अब आपको सभी गेहूं को ड्रम में भर देना है।
इसके बाद चूने के टुकड़ों को बराबर भागों में तोड़ लें।
करीब 8-10 टुकड़ों को किसी पतले कपड़े में बांधे।
अब इन पोटली को गेहूं के बीच में अलग-अलग जगहों पर दबा दें।
आखिर में ड्रम का ढक्कन बंद कर दें।