मुरमुरा वड़ा : बच्चों पर चल जाता है इसका जादू, ब्रेकफास्ट या लंच में बनाई जा सकती है यह टेस्टी डिश 

m
WhatsApp Channel Join Now

मुरमुरे बेहद हेल्दी माने जाते हैं। इसमें कम कैलोरी होती है जिससे वजन नहीं बढ़ता। यह एक फायदेमंद स्नैक्स है। अगर इससे वड़ा बनाया जाए तो यह बच्चों को नुकसान नहीं करता। यह बच्चों को नाश्ते या लंच में बनाकर खिलाया जा सकता है। ऐसा नहीं है कि यह डिश सिर्फ बच्चों को अच्छी लगती है, बड़े भी इसे चटखारे लेकर खाते हैं। इसका स्वाद सबकी जुबान पर चढ़ जाता है और एक बार खाने वाला बार-बार इसकी डिमांड करता नजर आता है। इसे हरी चटनी या नारियल की चटनी के साथ सर्व करें। बता दें कि मुरमुरे में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इससे पाचन भी दुरुस्त रहता है। कैल्शियम और पोटेशियम होने से हड्डियां भी मजबूत रहती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है।

murmura vada,murmura vada breakfast,murmura vada snacks,murmura vada lunch,murmura vada children,murmura vada ingredients,murmura vada recipe,murmura vada tasty,murmura vada healthy

सामग्री

4 कप मुरमुरा
1/2 कप दही
1/2 कप चावल का आटा
7 करी पत्ते
1 चम्मच जीरा
1 बारीक कटा हुआ प्याज
1 चम्मच अदरक
नमक स्वादानुसार
1 चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च
1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
सजाने के लिए हरा धनिया
तलने के लिए तेल

murmura vada,murmura vada breakfast,murmura vada snacks,murmura vada lunch,murmura vada children,murmura vada ingredients,murmura vada recipe,murmura vada tasty,murmura vada healthy
विधि 

सबसे पहले एक कटोरा लें। उसमें मुरमुरे को पानी में भिगो दें। 10 मिनट बाद पानी को छानकर मुरमुरे को अलग कर दें। मुरमुरे मुलायम हो जाएंगे।अब इसमें दही, चावल का आटा, बारीक कटा हुआ करी पत्ता, जीरा, धनिया, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालें और अच्छे से मिक्स कर लें। जब पेस्ट बन जाए तो हाथों की मदद से इसे गोल आकार में बनाकर बीच में से छेद कर दें। अब एक कड़ाही में तेल गरम करें। जब यह गरम हो जाए तो इसमें वड़ा डाल दें।जब यह भूरे रंग का दिखने लगे तो कड़ाही से बाहर निकाल दें। मुरमुरा वड़ा तैयार है।

Share this story