बिना ओवन और मैदे के घर पर इन 2 तरीकों से तैयार करें सॉफ्ट केक, ये 3 चीजें आएंगी काम

WhatsApp Channel Join Now

हमारी यह गलतफहमी रहती है कि घर पर सॉफ्ट और स्पंजी केक बनाने के लिए ओवन, मैदा की जरूरत है, लेकिन असल बात यह है कि आप अपनी रसोई में मौजूद बेहद साधारण और हेल्दी चीजों से भी मार्केट जैसा केक तैयार कर सकती हैं। इसके लिए सिर्फ ब्रेड, सूजी और दूध की जरूरत पड़ेगी।जी हां, दो बेहद आसान और झटपट बनने वाले केक की रेसिपी यहां दी गई है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सूजी और दूध से कैसे केक तैयार कर सकती हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

1 - 2026-06-19T140744.833

तरीका 1: सूजी और दूध का केक 

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पिसी हुई सूजी, आधा कप चीनी और एक कप हल्का गुनगुना दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें अब मिश्रण को 15 मिनट तक ढककर रख दें।

अब गैस पर एक भारी तले की कड़ाही रखें।
उसमें नीचे थोड़ा सा नमक फैलाएं और बीच में एक स्टैंड रख दें।
अब कड़ाही को ढककर 10 मिनट गरम होने दें।
सूजी के मिश्रण में दो चम्मच रिफाइंड ऑयल और आधा चम्मच इनो या बेकिंग पाउडर डालकर धीरे से मिलाएं।
अब एक केक टिन में थोड़ा सा तेल और सूजी छिड़ककर बैटर को उसमें पलट दें।
अब इस बर्तन को कड़ाही के स्टैंड पर रखें और धीमी आंच पर 30 से 35 मिनट तक ढककर पकने दें।
टूथपिक डालकर चेक करें, अगर साफ निकले तो आपका सूजी केक तैयार है।

 

2 - 2026-06-19T140746.726

 तरीका 2: ब्रेड और गाढ़े दूध का नो-बेक केक

सबसे पहले एक पैन में दो कप दूध को उबलने के लिए रखें। इसमें स्वादानुसार चीनी और थोड़ी सी इलायची का पाउडर मिला लें।
अब दूध को तब तक उबालें जब तक वह घटकर आधा और थोड़ा गाढ़ा न हो जाए। इसे पूरी तरह ठंडा होने दें।
ब्रेड की 6 से 8 स्लाइस लें और उनके चारों तरफ के भूरे किनारों को चाकू से काटकर अलग कर दें। 

एक सर्विंग प्लेट पर पहले ब्रेड की दो स्लाइस रखें। इसके ऊपर चम्मच की मदद से तैयार किया हुआ गाढ़ा दूध चारों तरफ अच्छे से फैलाएं ताकि ब्रेड उसे सोख ले।
अब इसके ऊपर ब्रेड की दूसरी लेयर रखें और फिर से दूध डालें। इसी तरह 3-4 लेयर तैयार कर लें।
ऊपर से बारीक कटे बादाम या टूटी-फ्रूटी से सजाकर 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।

Share this story