आलू की फ्रेंच फ्राइज नहीं होती हेल्थी, सूजी से बनाएं क्रिस्पी स्वादिष्ट फ्राइज

WhatsApp Channel Join Now

अगर आप हर बार आलू से बनी फ्रेंच फ्राइज खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो सूजी की क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसे आप घर पर सूजी, आलू और हल्के मसालों की मदद से आसानी से तैयार कर सकते हैं। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट ये फ्राइज बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएंगे। तो आइए जानते हैं सूजी की फ्रेंच फ्राइज बनाने की आसान रेसिपी। 

French fries
सामग्री

सूजी-1 कप
आलू-2 उबले हुए
प्याज-1 बारीक कटा
हरी मिर्च-1-2 बारीक कटी
थोड़ा सा हरा धनिया
चाट मसाला-1 चम्मच
नमक-स्वादानुसार
तेल, फ्राई करने के लिए
जरूरत के अनुसार पानी

crispy french fries recipe See this recipe to make crispy french fries like  market | बाजार वाले फ्रेंच फ्राइज इतने क्रिस्पी क्यों होते हैं? जब भी आप  बनाएं तो ये काम जरूर
विधि

सबसे पहले एक कड़ाही में करीब ढाई कप पानी डालकर गर्म करें। पानी में उबाल आने पर इसमें धीरे-धीरे सूजी डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि गुठलियां न बनें। सूजी को तब तक पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा होकर हलवे जैसा न हो जाए।अब गैस बंद कर दें और सूजी के मिश्रण को एक प्लेट में निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें। जब मिश्रण हल्का गुनगुना रह जाए, तो हाथों पर थोड़ा तेल लगाकर इसे अच्छी तरह गूंध लें।इसके बाद इसमें उबले हुए आलू को मैश करके डालें। साथ ही बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालें।सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एक सॉफ्ट मिश्रण तैयार कर लें।अब इस मिश्रण को किसी प्लेट या बोर्ड पर रखकर हल्का दबाते हुए एक समान मोटाई में फैला लें। इसे फ्रेंच फ्राइज की तरह लंबी और पतली स्ट्रिप्स में काट लें। कोशिश करें कि सभी स्ट्रिप्स लगभग एक जैसी हों, ताकि वे एकसाथ अच्छी तरह फ्राई हो सकें।अब कड़ाही में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर सूजी की तैयार स्ट्रिप्स को सावधानी से इसमें डालें। इन्हें मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। फ्राइज को बीच-बीच में पलटते रहें, ताकि वे चारों तरफ से अच्छी तरह क्रिस्पी हो जाएं।तैयार फ्राइज को प्लेट में निकाल लें और ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़क दें। इन्हें टोमैटो कैचप, हरी चटनी या अपनी पसंद की डिप के साथ गरमागरम सर्व करें।

Share this story