क्रिस्पी कॉर्न से पोहा की टिक्की…बारिश के मौसम में झटपट बनने वाली चीजें, टेस्ट में बेस्ट

WhatsApp Channel Join Now

बारिश के मौसम को एंजॉय करने के लिए पकोड़े और चाय का कॉम्बिनेशन बेस्ट होता है. भारतीयों में अधिकतर लोग बारिश के शुरू होते ही दुकान से या घर में पकोड़े बनाने लगते हैं. चाय के साथ इन्हें खाने की बात ही अलग होती है. प्याज, आलू और पालक के पकोड़ों को धनिया-पुदीने की हरी चटनी के साथ बड़े शौक से खाया जाता है. इन देसी स्नैक्स का क्रंची और मसालेदार टेस्ट सुहावने मौसम के एंजॉयमेंट को दोगुना कर देता है. दरअसल, ठंडे और सुहावने मौसम में कुछ चटपटा खाना अमूमन हर कोई पसंद करता है.

प्याज, आलू के पकोड़े ही नहीं कई दूसरे टेस्टी स्नैक्स भी तैयार किए जा सकते हैं. इसमें आप पोहा की टिक्की, क्रिस्पी कॉर्न समेत कई फूड्स तैयार किए जा सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं फटाफट बनने वाली स्नैक्स के बारे में….

Poha Aloo Tikki: चाय के साथ मजेदार लगेगी ये पोहा आलू टिक्की, जानें बनाने का  तरीका

पोहा की टिक्की
बारिश के मौसम में हल्का और जल्दी पचने वाली चीजें खाने की सलाह दी जाती है. आप चाहे तो पोहा की हेल्दी टिक्की तैयार करके खा सकते हैं. इसके लिए आपको पोहा के अलावा आलू, प्याज, हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च और कई दूसरे मसालों की जरूरत पड़ेगी. सबसे पहले पोहा को थोड़ा भिगोकर इसमें उबले हुए आलू और बाकी चीजें मिला लें. अब इसे टिक्की का शेप दे दें. इसे पैन पर शैलो फ्राई करें, क्योंकि डीप फ्राई करने से अनहेल्दी फूड बन जाएगा. इसे धनिया और पुदीना की चटनी के साथ खाएं.

आलू लच्छा पकोरा रेसिपी | aloo laccha pakora in hindi | क्रिस्पी आलू लच्छा  पकोड़ा
लच्छा आलू पकोड़ा
आलू की टिक्की को बनाने में पहले इसे उबालने का झंझट रहता है. इसकी जगह आप आलू को कद्दूकस करके इसके लच्छों से टेस्टी टिक्की या पकोड़ा तैयार कर सकते हैं. कद्दूकस किए हुए आलू के लच्छों में चिली फ्लेक्स, लाल मिर्च, हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), अजवाइन और बेसन को मिलाएं. इसे टिक्की की शेप दें और शैलो फ्राई करें. लच्छा वाला आलू का पकोड़ा या टिक्की का स्वाद शानदार होता है.

Crispy Corn Recipe

क्रिस्पी कॉर्न
बारिश के मौसम में क्रंची और चटपटी चीजों को खाने की क्रेविंग बढ़ जाती है. इस मौसम में स्नैक्स में कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं तो आपको क्रिस्पी कॉर्न तैयार करके खाने चाहिए. सबसे पहले कॉर्न को उबाल लें और फिर इसमें सभी मसाले मिलाएं. इस पर चावल के आटे की कोटिंग जरूर करें. इसे गर्म तेल में डालकर फ्राई करें. आपका क्रिस्पी कॉर्न तैयार है. क्रिस्पी कॉर्न चाट तैयार करने के लिए इसमें प्याज, लहसुन, टमाटर को बारीक काटकर मिलाएं.

Samosa is from Iran, not India, it has different names and tastes in these  states of the country - भारत नहीं ईरान का है समोसा, देश के इन राज्यों में  है इसके
समोसा भी है लिस्ट में
बारिश से बने ठंडे और सुहावने मौसम में चटपटा खाने की बात हो तो भला समोसे को कैसे नजरअंदाज किया जा सकता है. मसालेदार आलू से बना समोसा ऑल टाइम फेवरेट है. लेकिन आप चाहे तो इसे टेस्ट में नया ट्विस्ट दे सकते हैं. चिली पनीर और चीज़ समोसे भी काफी टेस्टी होता है.

चीज समोसा तैयार करने के लिए आपको आलू में मसाले कम डालने हैं और इसमें किसी भी तरह की चीज़ को मिला दें. इसकी फिलिंग मैदा में करें और समोसे का आकार देकर फ्राई करें. चीज़ समोसा को कैचअप के साथ खाने की बात ही अलग होती है.

Share this story