मिक्स वेज रायता : खाने के साथ यह मिलने पर मजा हो जाएगा दोगुना, मूड कर देगा अच्छा 

WhatsApp Channel Join Now

गर्मियों का मौसम चल रहा है और अभी इसका काफी समय बाकी है। इस दौरान अगर खाने में कुछ ठंडा मिल जाए तो मजा दोगुना हो जाएगा। घरों में आम तौर पर रायता जरूर बनाया जाता है, जो हमारे शरीर की आवश्यकता को पूरी करता है। लोगों को आलू, बूंदी, लौकी का रायता बहुत पसंद आता है। ये आए दिन बनते रहते हैं। आज हम आपको कुछ हटकर बताने जा रहे हैं, जो आपके मूड को और अच्छा कर देगा। यहां बात हो रही है मिक्स वेज रायता की। अगर आपने अभी तक इसका लुत्फ नहीं उठाया है तो अब और इंतजार नहीं करें। इसे दही, सब्जियों और कुछ मसालों को मिलाकर तैयार किया जाता है। इसे बनाने में ज्यादा देर नहीं लगती। इसका जायका लाजवाब होता है।

mixed veg raita,mixed veg raita food,mixed veg raita tasty,mixed veg raita healthy,mixed veg raita different dish,mixed veg raita ingredients,mixed veg raita recipe,mixed veg raita summer,mixed veg raita hot weather

सामग्री 
दही – 2 कप
आलू – 1 उबला हुआ
टमाटर – 1
खीरा – 1
हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
सूखी मिर्च और लहसुन का पेस्ट
नमक – स्वादानुसार
तेल - जरूरत के मुताबिक
लहसुन कटा हुआ - 2 कलिया
हींग - एक चुटकी
जीरा - आधा छोटा चम्मच

mixed veg raita,mixed veg raita food,mixed veg raita tasty,mixed veg raita healthy,mixed veg raita different dish,mixed veg raita ingredients,mixed veg raita recipe,mixed veg raita summer,mixed veg raita hot weather
विधि 

इसे बनाने के लिए सबसे पहले खीरे, टमाटर और उबले हुए आलू को छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर फैंटे हुए दही में लाल सूखी मिर्च और लहसुन का पेस्ट मिला दें। इसके बाद इस दही में सारी कटी हुई सब्जियों को डालकर मिक्स कर दें। साथ ही इसमें नमक और हरा धनिया डाल दें। सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें। फिर पैन में तेल गरम करें और इसमें हींग, जीरा व लहसुन का तड़का लगाएं। आपका स्वाद से भरपूर मिक्स वेज रायता तैयार है।

Share this story