पुदीना नींबू शरबत : चढ़ते पारे के बीच शरीर को ठंडा रखने के लिए कर सकते हैं इसका इस्तेमाल 

WhatsApp Channel Join Now

गर्मियों में शरीर में ठंडक बनाए रखने के लिए कई तरह के प्रयोग किए जाते हैं। कोई बाजार में मिलने वाले कोल्ड ड्रिंक्स का इस्तेमाल करता है तो किसी का भरोसा घर पर तैयार की जाने वाली चीजों पर होता है। वैसे चिलचिलाती गर्मी के बीच शरीर को ठंडक पहुंचाने की बात हो और ऐसे में पुदीना व नींबू का शरबत मिल जाए तो दिल खुश हो जाता है। आज हम आपको इसे बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। इसे आप चढ़ते पारे के बीच अपनी बॉडी को ठंडा रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए मुख्य तौर पर पुदीना और नींबू काम लिए जाते हैं। इसे बनाना काफी आसान है और ये शरबत झटपट तैयार हो जाता है। जो भी इसका सेवन करेगा उसके शरीर में ठंडक घुल जाएगी और वह दिनभर ताजगी महसूस करेगा।

pudina nimbu sharbat,pudina nimbu sharbat cold drink,pudina nimbu sharbat healthy,pudina nimbu sharbat tasty,pudina nimbu sharbat ingredients,pudina nimbu sharbat recipe,pudina nimbu sharbat freshness,pudina nimbu sharbat body cool,pudina nimbu sharbat summer,pudina nimbu sharbat hot conditions,mint,Lemon
सामग्री

पुदीना पत्ती – 25-30
नींबू – 4
चीनी – 3/4 कप
जीरा पाउडर – 1 टेबल स्पून
आइस क्यूब्स – 5-6
पानी – 4 ग्लास

pudina nimbu sharbat,pudina nimbu sharbat cold drink,pudina nimbu sharbat healthy,pudina nimbu sharbat tasty,pudina nimbu sharbat ingredients,pudina nimbu sharbat recipe,pudina nimbu sharbat freshness,pudina nimbu sharbat body cool,pudina nimbu sharbat summer,pudina nimbu sharbat hot conditions,mint,Lemon
विधि

सबसे पहले पुदीना लें और उसे साफ पानी से अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद एक बाउल में पुदीना अलग रख दें।इसके बाद नींबू लें और उसे बीच से 2 टुकड़ों में काट लें और उसके बीज निकालकर अलग कर दें और एक कटोरी में नींबू का रस निकाल लें। इसके बाद मिक्सर में पुदीने की पत्तियां, नींबू का रस, चीनी और पानी डालकर ग्राइंड करें। मिक्सर में इस मिश्रण को इतना ग्राइंड करें कि मिक्चर महीन हो जाए। इसके बाद शरबत छान लें और चार ग्लास में बराबर मात्रा में डाल दें।इस तरह पुदीना और नींबू का शरबत बनकर तैयार है। सर्व करने से पहले शरबत में एक-एक आइस क्यूब डाल दें। आप चाहें तो शरबत में ज्यादा आइस क्यूब्स भी डाल सकते हैं। इसके बाद हर ग्लास में थोड़ा-थोड़ा जीरा पाउडर डालकर चम्मच से घोलें।

Share this story