गर्मी में तापमान बढ़ने से फट जाता है दूध, तो यहां जाने इस समस्या से बचने के उपाय

WhatsApp Channel Join Now

गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है और इसके साथ ही एक समस्या जी सबके सामने आती है खाने पीने की चीजें बहुत जल्दी खराब होती है और एक सबसे बड़ी प्रॉब्लम होती है दूध का जल्दी फटना. जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है दूध के खराब होने और फटने का खतरा बढ़ जाता है. विज्ञान के अनुसार, गर्मी से बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं, जिससे ताजा दूध जल्दी खट्टा हो सकता है और अगर सावधानी न बरती जाए तो वह फट भी सकता है. लेकिन थोड़ी सावधानी और कुछ आसान देसी उपाय अपनाकर इसे काफी हद तक रोका जा सकता है. यहाँ हम कुछ असरदार उपाय बतायेंगे जिससे इस समस्या से बचा जा सके.

दूध को उबालकर तुरंत ठंडा करें

दूध लाने के बाद उसे अच्छे से उबाल लें. उबालने से बैक्टीरिया मर जाते हैं. इसके बाद उसे खुला छोड़कर जल्दी ठंडा करें और फिर फ्रिज में रखें.

हमेशा फ्रिज में रखें

दूध को कमरे के तापमान पर ज्यादा देर न रखें.
उबालने के बाद जैसे ही ठंडा हो जाए, तुरंत फ्रिज में रख दें. ठंडा तापमान बैक्टीरिया की वृद्धि धीमी करता है.

एक चुटकी बेकिंग सोडा मिलाएं

दूध में बहुत हल्की मात्रा (एक चुटकी) बेकिंग सोडा मिलाने से उसका pH संतुलित रहता है और वह जल्दी नहीं फटता।ध्यान रखें ज्यादा मात्रा न डालें, वरना स्वाद बदल सकता है.

तुलसी के पत्ते डालें

दूध में 1–2 तुलसी के पत्ते डालने से इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण जुड़ जाते हैं, जिससे दूध देर तक ताजा रहता है.

बार-बार उबालें (अगर फ्रिज नहीं है)

अगर फ्रिज उपलब्ध नहीं है, तो हर 6–8 घंटे में दूध को हल्का उबाल लें. इससे बैक्टीरिया की संख्या कम रहती है और दूध जल्दी खराब नहीं होता.

अतिरिक्त टिप

दूध को हमेशा साफ और सूखे बर्तन में रखें. गंदा या गीला बर्तन भी दूध फटने का कारण बन सकता है.

Share this story