खरबूजे का जूस : गर्मियों में इसके सेवन से नहीं होती पानी की कमी, मिलते कई प्रकार के फायदे 

m
WhatsApp Channel Join Now

गर्मियां चल रही हैं। इस मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है, नहीं तो कई तरह की समस्याएं हो जाती है। ऐसे में अगर आप कोई अच्छा ड्रिंक ढूंढ रहे हैं तो खरबूजे का जूस पीना चाहिए। इसका टेस्ट तो शानदार होता ही है, साथ ही इसके सेवन से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। खरबूजे में 90 प्रतिशत तक पानी होता है जो शरीर में पानी की कमी को पूर्ति करता है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स ऊर्जा प्रदान करते हैं। इसमें शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा नहीं होती। जूस के सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। खरबूजा में विटामिन ए, बीटा कैरोटीन, ल्यूटीन, पाए जाते हैं, जो आंखों के लिए मददगार हैं। यह पोटेशियम से भरपूर होता है इस वजह से शरीर में सूजन की समस्या से राहत मिलती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो कब्ज दूर करने में मदद करता है। इसमें विटामिन सी की अधिकता पाई जाती है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।

muskmelon juice,muskmelon juice summer,muskmelon juice hydrate,muskmelon juice healthy drink,muskmelon juice tasty drink,muskmelon juice immunity,muskmelon juice ingredients,muskmelon juice recipe

सामग्री 

खरबूजा - 1 कटोरी
नींबू का रस - 1 चम्मच
पुदीने की पत्तियां – 3 से 4
काला नमक - 1 चुटकी
भुना हुआ जीरा - 1 चुटकी
चीनी – 1/2 चम्मच

muskmelon juice,muskmelon juice summer,muskmelon juice hydrate,muskmelon juice healthy drink,muskmelon juice tasty drink,muskmelon juice immunity,muskmelon juice ingredients,muskmelon juice recipe
विधि 

जूस बनाने के लिए सबसे पहले खरबूजे को छील लें। अब आप इसे टुकड़ों में काट लीजिए। काटने के बाद पुदीने की पत्तियां और खरबूजे की स्लाइस को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें।अब आप इसमें एक चम्मच नींबू का रस और चीनी डालिए। इसे ग्लास में निकालने के बाद काला नमक और भूना जीरा डालकर पिएं। 

Share this story