मैंगो जेली : बच्चों की तबीयत हो जाएगी खुश, बाजार से लाने के बजाय घर पर ही ऐसे बनाएं 

m
WhatsApp Channel Join Now

इस समय बाजार में आम की बहार है। लोग घरों में तरह-तरह से इस्तेमाल कर इसकी अलग-अलग डिश का मजा उठा रहे हैं। छोटे हो या बड़े सभी को आम बहुत अच्छा लगता है। वे इसे बड़े चाव से खाते हैं। मैंगो शेक हो, जूस हो या फिर मैंगो फ्लेवर वाली आइसक्रीम सभी का अपना-अपना मजा है। आज हम आपको कच्चे आम की जेली बनाना बताएंगे, जो बच्चों का दिल जीतने के लिए परफेक्ट चीज है। वैसे तो यह बाजार में भी मिल जाती है, लेकिन अगर इसे घर पर तैयार कर लिया जाए तो बात ही कुछ और है। ये टेस्टी तो होती ही है, साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसे बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता। बहुत कम सामग्री में यह शानदार डिश खाने को मिल जाती है।

mango jelly,mango jelly homemade,mango jelly market,mango jelly summer,mango jelly children,mango jelly ingredients,mango jelly recipe,mango jelly healthy

सामग्री 

कच्चा आम - 4 से 5
चीनी - 2 से 3 बड़े चम्मच
फूड कलर - 1 बड़ा चम्मच
नारियल - आधा कप
तेल - आवश्यकतानुसार
काला नमक - स्वादानुसार

mango jelly,mango jelly homemade,mango jelly market,mango jelly summer,mango jelly children,mango jelly ingredients,mango jelly recipe,mango jelly healthy
विधि 

सबसे पहले कच्चे आम लें। इसके छिलके उतार कर इन्हें कद्दूकस कर लें। एक बार इन्हें पानी से साफ कर लें और एक बाउल में अलग रख दें। अब इसमें आप स्वादानुसार काला नमक और खाने वाला रंग मिलाएं। आप अपनी पसंद के अनुसार कलर ले सकते हैं। बच्चों का पसंदीदा रंग भी यूज कर सकते हैं।अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करके धूप में कम से कम आधे घंटे के लिए रख दें। गैस पर एक पैन रखें। इसमें थोड़ा सा तेल डालें और अच्छी तरह से गरम करें।इसमें कद्दूकस किया हुआ आम डालकर अच्छी तरह से चलाते हुए पकाएं। 5 से 10 मिनट भुन जाए तो इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डाल दें। एक मिनट चलाएं और फिर इसमें चीनी डाल दें। इसे लगातार चलाते रहें। चीनी पिघल जाए तो गैस बंद कर दें। इसे एक कटोरे में डालकर सेट होने के लिए छोड़ दें। जब हल्का गुनगुना हो जाए तो इसे फ्रिज में रख दें। मैंगो जेली बनकर तैयार है।
 

Share this story