मखाना उत्तपम : इस डिश में है घरवालों के साथ मेहमानों को भी खुश करने का गुण, नहीं चूकें मौका 

m
WhatsApp Channel Join Now

अगर आपके घर पर कोई मेहमान आ रहा है और उनके लिए कुछ खास बनाने की सोच रहे हैं तो हम आपकी मदद करने जा रहे हैं। हम आपको एक शानदार डिश मखाना उत्तपम की रेसिपी बताएंगे। इसे खाने के बाद लोग आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। यह साउथ इंडियन डिश सब पर जादू चलाने में सफल रहेगी। इसका स्वाद जीभ पर चढ़ जाएगा और कभी कोई भुला नहीं पाएगा। फिर तो जब भी कुछ लीक से हटकर खाने का मन करेगा तो सबसे पहले इसी का ख्याल आएगा। मेहमानों को हरी धनिया की चटनी के साथ गरमागरम मखाना उत्तपम परोसें। हमारे द्वारा बताई गई विधि से आपको जरा भी जोर नहीं आएगा। यह सिर्फ आधे घंटे में बनकर तैयार हो जाएगी।

makhana uttapam,makhana uttapam ingredients,makhana uttapam recipe,makhana uttapam tasty,makhana uttapam delicious,makhana uttapam guest,makhana uttapam family

सामग्री 

मखाना - 1/2 कप
सूजी - 1/2 कप
पोहा - 1/2 कप
दही - 1/2 कप
पानी
नमक
हरी मिर्च
अदरक
ईनो
हरा धनिया
फ्रूट साल्ट
शिमला मिर्च
मक्का
टमाटर
पनीर

makhana uttapam,makhana uttapam ingredients,makhana uttapam recipe,makhana uttapam tasty,makhana uttapam delicious,makhana uttapam guest,makhana uttapam family

विधि 

बड़ा बाउल लें जिसमें आधा कप मखाना, आधा कप सूजी, आधा कप पोहा और आधा कप दही डालें। इन सभी सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद इसमें आधा ग्लास पानी डालकर फिर से एक बार मिलाएं और 5 मिनट के लिए ऐसे ही रख दें। 5 मिनट के बाद इसमें अदरक का टुकड़ा, 2 मिर्ची, स्वादानुसार नमक, ईनो और आधा चम्मच फ्रूट साल्ट डालें।अब इन सभी सामग्रियों को ब्लेंडर जार में डालकर बारीक पीस लें। आपका बैटर तैयार है। अब इसे एक बाउल में डालकर 15 मिनट के लिए रख दें।अब हम सब्जियां काट लेंगे। शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर को बारीक काट लें। इन्हें काटने के बाद इन सभी सब्जियों को बैटर में मिला दें। अब गैस ऑन करें और उस पर पैन रखें। जब पैन गरम हो जाए तो उस पर बटर डालें। उसके बाद एक करछुल बैटर पैन पर डालें। अब उसे दोनों साइड से अच्छी तरह से पकने दें। ऐसे ही सभी उत्तपम को तैयार करें।

Share this story