घर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, स्वाद के साथ मिलेगा हेल्दी मील का मजा, जानें आसान रेसिपी

m
WhatsApp Channel Join Now

अगर आप रोज-रोज एक जैसे रोल, सैंडविच या स्नैक्स खाकर बोर हो चुके हैं, तो फलाफल रोल एक अच्छा विकल्प हो सकता है। छोले से तैयार होने वाला फलाफल स्वाद में बेहद शानदार होता है और इसमें प्रोटीन और फाइबर भी अच्छी मात्रा में मिलता है। यही वजह है कि यह सिर्फ एक स्नैक नहीं बल्कि पेट भरने वाले मील की तरह भी खाया जा सकता है। फलाफल रोल को घर पर बनाना भी काफी आसान है। इसके लिए मुख्य तौर पर सफेद छोले, धनिया, पुदीना, हरा प्याज, लहसुन और कुछ मसालों की जरूरत होती है। तैयार फलाफल को पीटा ब्रेड या टॉर्टिला में रखकर इसमें हम्मस, दही और अपनी पसंद की सब्जियां शामिल की जा सकती हैं।

फलाफल बनाने के लिए सामग्री

फलाफल रोल के लिए सबसे पहले सफेद छोले लें। 2 से 3 कप छोले रातभर पानी में भिगोकर रखे जा सकते हैं। इसके अलावा ताजा हर्ब्स के लिए धनिया, पुदीना और हरा प्याज लें और इन्हें बारीक काट लें। फ्लेवर बढ़ाने के लिए 7 से 8 लहसुन की कलियां इस्तेमाल की जा सकती हैं। फलाफल को बांधने के लिए आधा कप बेसन की जरूरत होगी। मसालों में आधा चम्मच जीरा पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक डालें। फलाफल को हल्का फ्लफी बनाने के लिए आधा चम्मच बेकिंग पाउडर भी डाला जा सकता है। हालांकि, इसे स्किप भी किया जा सकता है।

Falafel Wrap Recipe: ब्रेकफास्ट के लिए टेस्टी एण्ड हेल्दी ऑप्शन फलाफल रैप  रेसिपी

रोल की फिलिंग के लिए क्या लें?

फलाफल रोल तैयार करने के लिए अपनी पसंद की रोटी या ब्रेड इस्तेमाल की जा सकती है। पीटा ब्रेड या टॉर्टिला के साथ इसका स्वाद और बेहतर लगता है। रोल में हम्मस या दही लगाया जा सकता है। इसके अलावा प्याज, जलापेनो, टमाटर, लेटस, ऑलिव्स या अपनी पसंद की अन्य सब्जियां भी शामिल की जा सकती हैं।

ऐसे तैयार करें फलाफल

सबसे पहले रातभर या करीब 8 घंटे तक भिगोए हुए छोले लें। अगले दिन इन्हें ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद छोले को पीसकर दरदरा पेस्ट तैयार करें।अब इस पेस्ट में जीरा पाउडर, लाल मिर्च, नमक, धनिया, पुदीना, हरा प्याज, लहसुन और बेसन डालें। इसमें बेकिंग पाउडर भी मिलाएं और सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।तैयार मिश्रण से छोटी-छोटी बॉल्स बनाएं। इन्हें एक प्लेट या थाली में फूड रैपर बिछाकर अलग-अलग रखें और करीब 30 से 60 मिनट तक फ्रिज में सेट होने के लिए छोड़ दें।अब एक पैन में तेल गर्म करें और फलाफल बॉल्स को धीमी से थोड़ी तेज आंच पर तलें। इन्हें तब तक पकाएं जब तक इनका रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाए। इसके बाद इन्हें तेल से निकालकर पेपर टॉवल पर रखें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।

ऐसे बनाएं फलाफल रोल

अब पीटा ब्रेड, टॉर्टिला या अपनी पसंद की रोटी लें। इसके ऊपर 1 से 2 तैयार फलाफल बॉल्स रखें। इसके बाद दही या हम्मस और अपनी पसंद की सॉस डालें। अब इसमें प्याज, टमाटर, लेटस, जलापेनो, ऑलिव्स या अन्य ताजी सब्जियां डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह फैलाने के बाद ब्रेड को रोल करते हुए फलाफल रोल तैयार कर लें।बस तैयार है आपका स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल। इसे नाश्ते में खाया जा सकता है, लंच में पैक किया जा सकता है या रात के डिनर में भी सर्व किया जा सकता है। इसी तैयार फलाफल की मदद से आप स्वादिष्ट सैंडविच भी बना सकते हैं।

Soumya Chaurasia
Soumya Chaurasia

6527 Articles

Share this story