बिना चीनी और क्रीम के बनाएं स्वादिष्ट मैंगो फ्रूट कस्टर्ड, यहां जाने रेसिपी 

WhatsApp Channel Join Now

 गर्मियों में आम का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. ये एक ऐसा फल है जो हर किसी को पसंद आता है. आम को हम फल के तौर में खाते ही हैं पर बहुत से लोग इससे कई तरह की स्वीट डेजर्ट बनाके भी खाते हैं. आम से आइसक्रीम, फालूदा, केक और बहुत सी चीजे बनती है. आज हम आपको बताने वाले हैं मैंगो फ्रूट कस्टर्ड की खास रेसिपी, जिसमें न चीनी की जरूरत है और न ही क्रीम. फिर भी यह मैंगो फ्रूट कस्टर्ड उतना ही क्रीमी, स्मूद और स्वादिष्ट बनता है. तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी .


सामग्री

पका हुआ आम – 1 बड़ा
केला – 1 (नेचुरल मिठास के लिए)
दूध – 1 कप (ठंडा या हल्का गुनगुना)
भीगे हुए काजू – 8–10 (क्रीमी टेक्सचर के लिए)
इलायची पाउडर – 1 चुटकी
कटे हुए फ्रूट्स – जैसे सेब, अंगूर, अनार (अपनी पसंद के)

विधि

सबसे पहले आम का गूदा निकाल लें और केले को छीलकर काट लें.
अब मिक्सर में आम, केला, भीगे काजू और दूध डालें. इसे अच्छे से ब्लेंड करें जब तक स्मूद और क्रीमी टेक्सचर न मिल जाए.
चाहें तो इसमें इलायची पाउडर डालकर हल्का फ्लेवर दे सकते हैं. तैयार मिश्रण को एक बाउल में निकालें.
ऊपर से कटे हुए फ्रूट्स डालें और हल्का मिक्स करें. 10–15 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा करें (अगर ठंडा पसंद हो).

 

Share this story