सावन व्रत में बनाएं स्वादिष्ट मखाने की खिचड़ी, जानें आसान और झटपट रेसिपी

WhatsApp Channel Join Now

सावन के इस पावन महीने में भगवान शिव की पूजा के साथ-साथ व्रत का विशेष महत्व होता है। उपवास के दौरान शरीर को ऊर्जावान और सेहतमंद बनाए रखने के लिए सही भोजन चुनना बेहद जरूरी है। आमतौर पर लोग साबूदाना खिचड़ी या कुट्टू की पूरियां खाना पसंद करते हैं, लेकिन इस बार आप अपनी डाइट में एक हेल्दी और स्वादिष्ट ऑप्शन को शामिल कर सकती हैं, मखाने की खिचड़ी। मखाना यानी फॉक्स नट पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो व्रत में दिनभर आपको तरोताजा रखता है। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि इसे घर पर बनाने की सबसे आसान रेसिपी क्या है? पढ़ते हैं आगे... 

Makhana Nutrition and Benefits

सामग्री

मखाना - 2 कप    
उबले हुए आलू - 1 (छोटा कटा हुआ)    
भुनी हुई मूंगफली  -  2-3 चम्मच (दरदरी पिसी)    
देसी घी   - 2 चम्मच    
हरी मिर्च  -  1-2 (बारीक कटी हुई)    
जीरा  -  1 छोटा चम्मच    
सेंधा नमक  -  स्वादानुसार    
काली मिर्च पाउडर  -  1/2 छोटा चम्मच

makhana khichadi (2)

मखाने की खिचड़ी बनाने का सही तरीका

मखाने रोस्ट करें: एक कड़ाही में थोड़ा सा देसी घी गर्म करें और मध्यम आंच पर मखानों को तब तक भूनें जब तक वे क्रिस्पी न हो जाएं।
मखाने क्रश करें: भुने हुए मखानों को हल्का ठंडा होने दें, फिर आधे मखानों को मिक्सी में दरदरा पीस लें या हाथ से फोड़ लें।
तड़का तैयार करें: अब कड़ाही में बचा हुआ घी डालें और उसमें जीरा व बारीक कटी हरी मिर्च का तड़का लगाएं।
आलू भूनें: तड़के में उबले हुए आलू के टुकड़े डालें और उन्हें हल्का सुनहरा होने तक 2 मिनट के लिए सेकें।

makhana khichadi

मखाना और मूंगफली मिलाएं: कड़ाही में भुनी हुई दरदरी मूंगफली और साबुत व पीसे हुए मखाने डालकर अच्छे से मिक्स करें।
मसाले डालें: अब इसमें स्वादानुसार सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर सभी चीजों को 3-4 मिनट तक धीमी आंच पर चलाएं।
गार्निश और सर्व करें: गैस बंद करने के बाद ऊपर से थोड़ा सा नींबू का रस और हरा धनिया डालकर गरमा-गरम परोसें।
सावन के व्रत में मखाने की खिचड़ी न केवल पचने में आसान होती है, बल्कि यह शरीर को तुरंत कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन भी प्रदान करती है। 

Share this story