नाश्ते में बनायें स्वादिष्ट अचारी पराठा, इसका चटपटा स्वाद सबको आयेगा पसंद

WhatsApp Channel Join Now

हम भारतीयों के घरों में सुबह का नाश्ता हेवी करने का चलन है. स्कूल, कॉलेज या ऑफिस जाने से पहले लोग पेट भरके नाश्ता करके निकलते हैं ताकि लंबे समय तक पेट भरा रहे और एनर्जी बनी रहे और ज्यादातर घरों में नाश्ते में पराठा बनाया जाता है. अगर आप भी रोज के आलू, प्याज़ या पनीर पराठों से बोर हो चुके हैं और कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो अचार का पराठा बढ़िया ऑप्शन है. अचारी पराठा अचार के मसालों और तेल के स्वाद से बना एक चटपटा और झटपट तैयार होने वाला नाश्ता है. तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी.

सामग्री

गेहूं का आटा-2 कप
किसी भी अचार का मसाला -2–3 बड़े चम्मच (आम का अचार सबसे अच्छा रहता है)
अचार का तेल-1–2 बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर-1 छोटी चम्मच
अजवाइन-½ छोटी चम्मच
हरा धनिया-1 बड़ा चम्मच बारीक कटा
नमक -स्वादानुसार
पानी -आवश्यकतानुसार
सेंकने के लिए घी या तेल

विधि

एक बड़े बर्तन में आटा लें. इसमें अचार का मसाला, अचार का तेल, अजवाइन, हरा धनिया और जरूरत अनुसार नमक डालें.
सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं. थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें.
आटे को 10–15 मिनट ढककर रख दें. अब आटे की लोइयां बनाकर पराठे की तरह बेल लें.
तवा गरम करें और पराठे को दोनों तरफ से हल्का सेक लें. फिर घी या तेल लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें. गरमा-गरम अचारी पराठा तैयार है.
अचार के मसाले में थोड़ी कसूरी मेथी मिलाने से स्वाद और बढ़ जाता है. आप इसमें बारीक कटा प्याज़ या उबला आलू भी मिला सकते हैं. तीखा पसंद हो तो हरी मिर्च और थोड़ा अतिरिक्त अचार मसाला डालें. अचारी पराठा दही, रायता, हरी चटनी, मक्खन या गर्म चाय के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है.

 

Share this story