Leftover Rice Recipe: बचे हुए चावलों से तैयार करें 2 फ्लेवर वाली कुल्‍फी, भूल जाएंगी बाजार का स्‍वाद

WhatsApp Channel Join Now

हमारे यहां भारतीय घरों में खाने में चावल जरूर बनता है। कुछ लोग तो ऐसे हैं जो बिना चावल के रह ही नहीं पाते हैं। हालांकि, हमारे घर में जब भी चावल बनता है तो चाहे जितना हिसाब से बना लो, बच ही जाता है। ऐसे में लोग इसे या तो फेंक देते हैं या गरम करके खा लेते हैं, लेकिन ये बासी चावल स्वाद में अच्छे नहीं लगते हैं। ऐसे में अगर आप थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखाएंगी तो इससे शानदार डेजर्ट तैयार कर सकती हैं।जी हां, आप रात के बचे हुए चावलों से 2 फ्लेवर में कुल्फी बना सकती हैं। गर्मियों में तो कुल्फी खाना हर किसी को पसंद होता है। खास बात तो ये है कि चावल से कुल्फी को काफी अच्छा टेक्सचर मिलता है। आइए जानते हैं-

leftover rice kulfi recipe (2)

कुल्फी बनाने के लिए क्या चाहिए?

1 कप बचे हुए चावल
2 कप दूध
चीनी स्वादानुसार
थोड़ा इलायची पाउडर
बेस कैसे तैयार करें?

सबसे पहले चावल और दूध को मिक्सर में पीस लें।
ध्यान रखें कि मिक्सचर बहुत ज्यादा पतला न हो।
अब इसे गैस पर पांच मिनट तक हल्का गाढ़ा होने तक पकाएं।
इसके बाद चीनी और इलायची डाल दें।
अब आपका कुल्फी बेस तैयार हो गया है।

फ्लेवर 1: मैंगो कुल्फी

अब आप इससे मैंगो कुल्फी बना सकती हैं। ये गर्मियों में काफी पसंद भी की जाती है। इसके लिए आपको ये करना होगा-

कुल्फी बेस ठंडा होने के बाद उसमें आम का गूदा मिला दें।
अब इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें।
इसके बाद कुल्फी मोल्ड या छोटे कप में भर कर रख दें।
ऊपर से थोड़े ड्राई फ्रूट्स डाल सकती हैं।
इसके बाद इसे फ्रीजर में तब तक के लिए रख दें जब तक ये जम न जाए।
जब ये पूरी तरह से जम जाए तो इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें। ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है।

leftover rice kulfi recipe (1)

फ्लेवर 2: चॉकलेट कुल्फी

बच्चों को चॉकलेट कुल्फी तो बहुत पसंद आती है। खास बात ये है कि इसे आप घर पर हेल्दी तरीके से बनाएंगी तो और भी स्वाद बढ़ जाएगा। चॉकलेट कुल्फी बनाने के लिए ये करें-

कुल्फी बेस में कोको पाउडर और थोड़ा चॉकलेट सिरप मिला दें।
अच्छी तरह मिक्स करें।
अब इसे कुल्फी मोल्ड में भर दें।
ऊपर से आप चॉको चिप्स डाल सकती हैं।
ड्राई फ्रूट्स से गार्निश भी कर सकती हैं।
अब इसे फ्रीजर में 5 से 6 घंटे के लिए रख दें।
आपकी कुल्फी तैयार है।
इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।

Share this story