Kitchen Hacks: किशमिश को बाजार से क्यों खरीदना, जब घर पर कर सकती हैं तैयार; जानें आसान तरीका

WhatsApp Channel Join Now

:बाजार में मिलने वाली किशमिश अक्सर चमकदार दिखने के लिए केमिकल प्रोसेस से गुजरी होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर पर इसे बनाना न केवल सस्ता है बल्कि सौ प्रतिशत शुद्ध भी है? गर्मियों के मौसम में जब अंगूर बाजार में भरपूर और कम दाम में मिलते हैं, तब इन्हें सुखाकर साल भर के लिए स्टोर करना एक बहुत ही स्मार्ट किचन हैक है। घर की बनी किशमिश नरम और रसीली होती है। इसे बनाने का तरीका इतना सरल है कि आपको तेज धूप की जरूरत है। यकीन मानिए, एक बार घर की बनी किशमिश का स्वाद चखने के बाद आप बाजार वाली किशमिश लाना भूल जाएंगी। इस लेख में आज हम आपको इसे बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं।

How to make raisins at home

धूप में सुखाकर बना सकती हैं किशमिश

धूप में सुखाकर किशमिश बनाना पुराना और असरदार तरीका है।
इसके लिए सबसे पहले अच्छे किस्म के लंबे और मीठे अंगूर लें।
अब उन्हें अच्छी तरह धोकर डंठल से अलग कर लें।
इसके बाद अब एक पतीले में पानी गर्म करें और उसमें अंगूर डालकर केवल 2-3 मिनट के लिए उबालें।
जैसे ही अंगूर पानी के ऊपर तैरने लगें और उनकी हल्की सी सिलवटें आने लगें, उन्हें छानकर निकाल लें।
अब एक सूती कपड़े को तेज धूप वाली जगह पर बिछाएं और अंगूरों को दूर-दूर फैला दें।
इन्हें 2 से 4 दिनों तक धूप में सूखने दें।
रात के समय इन्हें कमरे के अंदर रखें।
ये जब पूरी तरह सिकुड़ जाएं और इनका चिपचिपापन खत्म हो जाए, तो समझें आपकी किशमिश तैयार है।

How to make raisins at home

स्टीम करके बना सकती हैं किशमिश

अगर आप अंगूरों को सीधे पानी में उबालना नहीं चाहती हैं, तो स्टीम करके इसे तैयार कर सकती हैं।
इसके लिए एक बड़े बर्तन में पानी गरम करें और उसके ऊपर एक छेद वाली छलनी रख दें।
अंगूरों को छलनी में एक परत में फैलाएं और ढक्कन से ढंक दें।
अब इन्हें मध्यम आंच पर 5 से 7 मिनट तक स्टीम दें।
भाप की वजह से अंगूर नरम हो जाएंगे और उनका कलर ट्रासंपेरेंट होने लगेगा।
स्टीम करने के बाद इन्हें पंखे की हवा में या हल्की धूप में सुखाएं।

3 ways to prepare raisins at home

ओवन या एयरफ्रायर का इस्तेमाल करके बनाएं किशमिश

अगर आपके पास समय कम है या बाहर धूप नहीं निकल रही, तो आप ओवन का सहारा ले सकती हैं।
सबसे पहले अंगूरों को धोकर सुखा लें।
अब बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर बिछाएं और अंगूरों को उस पर सजा दें।
ओवन को सबसे कम तापमान लगभग 60°C से 70°C पर सेट करें।
अंगूरों को ओवन में रखकर लगभग 4 से 6 घंटे के लिए छोड़ दें।
बीच-बीच में इन्हें चेक करते रहें।
अंगूर जब पूरी तरह सूखकर छोटे और झुर्रीदार हो जाएं, तो उन्हें बाहर निकाल लें।
अब इन्हें अच्छे से पूरी तरह ठंडा होने दें।

Share this story