Kitchen Hacks: मिनटों में उतर जाएगा आलू का छिलका, उबालते समय आजमाएं ये 3 स्मार्ट हैक्स
एक गृहिणी को किचन में करने के लिए बहुत सारे काम होते हैं। ऐसे में उन्हें निपटाने के लिए उसे स्मार्ट तरीके अपनाने पड़ते हैं। तब जाकर वो अपने कामों से जल्दी फ्री होती है। अन्यथा पूरा दिन रसोई में ही बीत जाता है। वहीं अगर आप वर्किंग वुमेन हैं तो आपको और भी ज्यादा स्मार्टली वर्क करना पड़ता है। सुबह के वक्त किचन में खाना बनाने से लेकर बच्चों को तैयार करने और सबका टिफिन पैक करने जैसे बहुत काम होते हैं। ऐसे में हमें हाथों को थोड़ा जल्दी चलाना पड़ता है ताकि समय पर सारे काम हो जाएं।

सब्जियों का राजा आलू खाना हर किसी को पसंद होता है। इससे कई डिशेज भी तैयार की जाती हैं। जैसे आलू के पराठे, आलू बोंडा, सैंडविच, आलू की सब्जी आदि। ऐसे में इन सबको बनाने के लिए हमें सबसे पहले आलू को उबालना पड़ता है। तब जाकर हम कोई रेसिपी बना पाते हैं। वहीं आलू को उबालने के बाद उसका छिलका उतारना एक बड़ा टास्क होता है। खासकर जब आलू गर्म होते हैं, तो हमें और भी ज्यादा दिक्कत होती है। इसके अलावा नए आलू का छिलका उबलने के बाद बहुत ही मुश्किल से उतरता है और अगर हम उसे चाकू से हटाते हैं, तो आधे से ज्यादा आलू बर्बाद हो जाता है। अगर आपको भी उबले आलू से छिलका हटाने में कठिनाई होती है, तो आज हम आपको तीन स्मार्ट ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप आलू से मिनटों में बिना किसी दिक्कत के छिलका उतार सकती हैं। ये ट्रिक्स जानकर आप भी बोलेंगी 'काश पहले पता होता!'
उबले आलू से छिलका उतारने के स्मार्ट हैक्स

1 छिलके के बीच में कट लगाएं
यदि आप चाहती हैं कि आलू उबलने के बाद उससे छिलका आसानी से उतर जाए तो उसके लिए आपको आलू को उबालने से पहले बीच में गोलाई आकार में कट लगाना है। इसके बाद आलू को उबालने रखें। ऐसा करने से जब आप आलू को उबलने के बाद छीलेंगी तो कट वाली जगह से नाखून की मदद से छिलका हटाएंगी तो पूरा छिलका आसानी से हट जाएगा।

2 नमक डालकर उबालें
अगर आपको आलू उबलने के बाद छिलका उतारने में परेशानी होती है, तो उसके लिए आप उबलते समय पानी में थोड़ा नमक डाल दें। ऐसा करने से जब आप आलू को पानी से निकालकर हल्का ठंडा करके छिलेंगी तो उसका छिलका आसानी से हट जाएगा। इसके अलावा नमक डालने से आलू जल्दी उबलते भी हैं।

3 ठंडे पानी का शॉक
उबले हुए आलू को पानी से निकालने के बाद तुरंत छीलने में बहुत ही ज्यादा दिक्कत होती है। इसके लिए आपको आलू उबले जाने के बाद आपको एक बर्तन में पानी लेना है और उसमें बर्फ के टुकड़े डाल देने हैं। अब इस चिल्ड पानी में आपको उबले हुए आलू को कुछ मिनट के लिए डाल देने हैं। आप देखेंगे उबले हुए आलू का छिलका सिकुड़ने लगेगा। जिसके बाद आसानी से छिलका उतर जाएगा।

