Kitchen Hacks: कैसे खरीदें बिना बीज वाला बैंगन? बाजार जाने से पहले जान लें ये काम की ट्रिक

WhatsApp Channel Join Now

गर्मियां शुरू होते ही बाजारों में तरह-तरह की सब्‍ज‍ियां द‍िखाई देने लगती हैं। हमारे यहां भारत में हर सीजन की अलग-अलग सब्ज‍ियां आती हैं। ये हमारे शरीर को भी कई तरह से फायदे पहुंचाते हैं। उन्‍हीं में से बैंगन भी एक है। बैंगन को हम ब्र‍िंजल या एगप्‍लांट भी कहते हैं। हालांक‍ि, कई बार जब हम बैंगन खरीदते हैं ज‍िनमें खूब सारे बीज न‍िकल आते हैं। बीजों वाले बैंगन बनाने से हमारी सब्‍जी का स्‍वाद तो ब‍िगड़ ही जाता है, साथ ही खाने में भी मजा नहीं आता है।ऐसे में अगर आप भी हर बार बाजार से बीज वाले बैंगन खरीद लाती हैं, तो ये लेख आपके काम की हो सकती है। हम आपको अपने इस लेख में बता रहे हैं क‍ि आप ब‍िना काटे कैसे पहचान सकती हैं क‍ि बैंगन बीज वाला है सा नहीं? आइए जानते हैं-

brinjal buying tips (1)

बैंगन का साइज जरूर चेक करें

आपको बता दें क‍ि छोटे और मीडियम साइज के बैंगन में बीज कम होते हैं। तो अगर आपने बड़े साइज का बैंगन खरीद ल‍िया है तो समझ जाइए क‍ि इनमें काफी बीज होंगे। इसलिए हमेशा ज्यादा बड़े बैंगन लेने से बचें।

छिलके की चमक पर ध्यान दें

फ्रेश बैंगन का छिलका चमकदार और स्मूद होता है। ऐसे में अगर बैंगन डल या झुर्रीदार दिखे, तो समझ जाइए क‍ि वो पुराना हरे चुका है। इसमें बीज जरूर होंगे। पुराने बैंगन का स्‍वाद भी अच्छा नहीं होता है।

हाथ से दबाकर देखें

जब भी आप बैंगन खरीदने जाएं तो उसे हाथ से हल्‍का सा दबाकर भी चेक करें। अगर वो थोड़ा सॉफ्ट और स्पंजी लगे, तो समझ जाइए क‍ि वो फ्रेश है। बहुत ज्यादा हार्ड या बहुत ज्यादा नरम बैंगन न खरीदें। क्‍योंक‍ि फ्रेश बैंगन में बीज कम होने की संभावना रहती है।

वजन से करें पहचान

बैंगन के वजन से भी आप पहचान सकती हैं क‍ि उसमें बीज है या नहीं। अगर बैंगन अपने साइज के हिसाब से हल्का लगे, तो उसमें बीज कम हो सकते हैं। बहुत भारी बैंगन में बीज ज्यादा रहते हैं।

brinjal buying tips (2)

ये भी जानें

अगर आप भर्ता बनाने के लिए बैंगन ले रही हैं, तो थोड़ा बड़ा बैंगन ले सकती हैं, लेकिन फिर भी उसका छिलका चमकदार और फ्रेश होना चाहिए। इससे भर्ते का स्‍वाद अच्‍छा होता है।

तो अगर आप अब बाजार जाती हैं, तो इन आसान ट्रिक्स को जरूर याद रखें। इससे आप हर बार सही बैंगन खरीद पाएंगी और आपकी सब्जी का स्वाद भी दोगुना हो जाएगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Share this story