Kitchen Hack: पहली बार बना रही है होली के लिए चिप्स? आजमाएं यह सीक्रेट ट्रिक

WhatsApp Channel Join Now

बिना चिप्स पापड़ के बिना होली का त्योहार अधूरा सा लगता है। धूप तेज होते ही हर घर की छतों पर आलू के चिप्स सूखते हुए नजर आ जाते हैं। हालांकि, आलू के चिप्स बनाते वक्त एक समस्या जो अधिकतर लोगों को झेलनी पड़ जाती है और वह उबालते वक्त चिप्स का टूटना। अगर आलू कद्दूकस करते समय खुला छोड़ दिया जाए, तो इनका रंग सफेद से काला हो जाता है। अगर आप पहली बार आलू के चिप्स बनाने जा रही हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। यहां हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पानी में डालकर चिप्स को टूटने से बचा सकती हैं।आलू का चिप्स बनाते समय आलू का सही चुनाव होना बहुत जरूरी है। चिप्स अच्छे बनेंगे या नहीं, यह 50 प्रतिशत आपके आलू पर निर्भर करता है।

Homemade potato chips

चिप्स बनाने के लिए हमेशा पुराने आलू का चुनाव करें।
नए आलू में स्टार्च ज्यादा होता है, जिससे चिप्स काले या लाल पड़ सकते हैं।
आलू बड़े साइज के और बिना दाग-धब्बे वाले होने चाहिए।

आलू का चिप्स बनाने का आसान तरीका

आलू को छीलने के तुरंत बाद पानी से भरे बर्तन में डालते जाएं।
चिप्स काटते समय भी स्लाइस को सीधे पानी में ही गिरने दें।
चिप्स काटने के बाद उन्हें 4 से 5 बार साफ पानी से तब तक धोएं जब तक कि पानी बिल्कुल साफ न दिखने लगे।
चिप्स को पानी में भिगोते समय उसमें एक छोटा टुकड़ा फिटकरी का डाल दें।
फिटकरी आलू की सारी गंदगी और अतिरिक्त स्टार्च को खींच लेती है।

आलू के चिप्स उबालने का सही तरीका क्या है?

holi special aloo chips
आलू को पानी से निकालने के बाद एक बड़े भगोने में पानी उबालें और उसमें नमक डालें।
जब पानी उबलने लगे, तब चिप्स डालें। यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि चिप्स को केवल 70% से 80% ही पकाना है। अगर आप इन्हें पूरा गला देंगी, तो ये फैलाते समय टूट जाएंगे। चिप्स पक गए हैं या नहीं, यह चेक करने के लिए एक स्लाइस को नाखून से दबाकर देखें।
अगर वह आसानी से कट रहा है लेकिन मैश नहीं हो रहा, तो उसे तुरंत छान लें।
इसके बाद चिप्स को धूप में एक-एक करके फैलाएं।
याद रखें, इन्हें सुबह जल्दी फैलाएं, जिससे पूरे दिन की तेज धूप इन्हें अच्छे से सुखा दे और ये लंबे समय तक खराब न हों।

Share this story