न लगेगी मेहनत, न ज्यादा पैसे…घर पर बनाएं ऐसे अमचूर पाउडर, कई साल नहीं होगा खराब

WhatsApp Channel Join Now

अमचूर पाउडर कई डिशेज में यूज किया जाता है और ये भारतीय रसोई का हिस्सा. आज के मिलावटी दौर में मार्केट से किसी भी चीज के शुद्ध होने की गारंटी नहीं है. यही वजह है कि लोग अब सब्जियां, फल ग्रो करने से लेकर ज्यादातर चीजें होममेड ही पसंद करते हैं. आम का मौसम है तो इससे भी की चीजें बनाकर तैयार की जाती हैं. आप अमचूर पाउडर भी बना सकते हैं जो न सिर्फ शुद्ध होगा, बल्कि ये बिना किसी प्रिजर्वेटिव के भी आप कई साल के लिए स्टोर कर सकते हैं. इसी के साथ ये मार्केट से काफी सस्ता भी पड़ता है.अमचूर पाउडर आपके खाने के स्वाद को टैंगी फ्लेवर तो देता ही है. ये विटामिन सी समेत कई एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. बाजार में मिलने वाले अमचूर पाउडर में अक्सर लोग सिट्रिक एसिड, स्टार्च और आर्टिफिशियल कलर आदि का यूज करते हैं, इसलिए आम के मौसम में आप इसे बनाकर स्टोर कर लें और पूरे सालभर तक इसका इस्तेमाल करें.

Amchoor Powder Recipe:घर पर आसान विधि से बनाएं अमचूर पाउडर, स्टोर करने का  सही तरीका भी जान लें - Amchoor Powder Recipe In Hindi Ghar Par Amchoor  Powder Kaise Banaye - Amar

एक ही इनग्रेडिएंट चाहिए यानी आम
अमचूर पाउडर बनाने के लिए आपको सिर्फ एक ही इनग्रेडिएंट की जरूरत होगी और वो है बड़े साइज के कच्चे आम. आप जितना पाउडर बनाना चाहते हैं उतने आम ले लें और फिर सारे आम को अच्छी तरह से धोकर कपड़े से पोंछ लें.

Rs.800 किलो वाला अमचुर पाउडर सिर्फ Rs.100 में बनाये घर पर Make Fresh & Pure  Dry Mango Powder at home

ऐसे बनाएं अमचूर पाउडर
अमचूर पाउडर बनाने के लिए सारे आम को एक-एक करके छील लें और फिर इसको पतले स्लाइस में कट करें.
आम को काटने के लिए आप चिप्स काटने वाले स्लाइसर का यूज भी कर सकते हैं. इससे काम भी फटाफट होता है और सारे आम बिल्कुल बराबर की मोटाई में कटते हैं. इससे सुखाने में भी आसानी रहती है.
सारे आम को किसी बड़ी थाली या परात में फैला लें और फिर इसे तेज धूप में सुखाएं. ध्यान रखें कि आम को जब भी सूखने डालें तो सीधी धूप से बचाना जरूरी है, ताकि इनका रंग काला न पड़े.
सबसे बेस्ट तरीका है कि आप जिस भी बर्तन में आम सुखा रहे हैं उसे किसी हल्के मुलमुल या फिर कॉटन के कपड़े से ढक दें. 3 से 4 दिन की धूप में आम बिल्कुल सूख जाते हैं और ये तोड़ने पर क्रंची हो जाते हैं.
जब आम सूख जाएं तो इसे ग्राइंडर में डालकर पाउडर बना लें. बारीक छलनी से छान लें. बचे हुए आम को दोबारा से पीस लें. इस तरह से अमचूर पाउडर बनकर तैयार हो जाएगा.

Amchoor Powder Recipe:घर पर आसान विधि से बनाएं अमचूर पाउडर, स्टोर करने का  सही तरीका भी जान लें - Amchoor Powder Recipe In Hindi Ghar Par Amchoor  Powder Kaise Banaye - Amar

अमचूर पाउडर स्टोर करने का तरीका
इस अमचूर को आप किसी कांच के जार में भरकर स्टोर कर लें और ऐसी जगह पर रखें जहां पर इसमें नमी लगने की संभावना बिल्कुल न हो रहे. इसके लिए एयरटाइट कंटेनर का यूज करना सही रहता है. आपको जितने अमचूर पाउडर की जरूरत हो वो अलग किसी डिब्बे या मसालदानी में निकाल लें बाकी के को स्टोर कर दें. दरअसल बार-बार जार खोलने से अमचूर पाउडर में नमी लग सकती है.

Share this story