तरबूज के छिलके को फेंकने के बजाए इससे बनाएं टूटी-फ्रूटी, यहां जानें रेसिपी

WhatsApp Channel Join Now

गर्मियों में हम सभी को तरबूज बेहद पसंद आता है और इसे फल के रूप में तो हम खाते ही हैं, साथ ही इसके कई तरह से डेजर्ट भी बनाते हैं. तरबूज के लाल हिस्से तो खाने में बहुत मीठा होता है लेकिन तरबूज के सफेद छिलके को हम अक्सर बेकार समझकर फेंक देते हैं, जबकि उससे स्वादिष्ट और हेल्दी टूटी-फ्रूटी बनाई जा सकती है. यह न सिर्फ किफायती है बल्कि बाजार वाली से ज्यादा शुद्ध भी होती है. इसमें किसी तरह का प्रीजर्वेटिव भी नहीं होता और ना ही बहुत ज़्यादा शुगर होता है. तो चलिए जानते हैं घर पर टूटी फ्रूटी बनाने का तरीका.

तरबूज के छिलकों को फेंके नहीं, बनाएं मीठी-मीठी टूटी फ्रूटी | How To Make Tutti  Frutti From Watermelon Peel Here Is Amazing Recipe | Asianet News Hindi
सामग्री

तरबूज के सफेद छिलके (हरे सख्त भाग को हटाकर)
चीनी – 1 कप
पानी – 1 कप
फूड कलर (लाल, हरा, पीला)
वनीला एसेंस – कुछ बूंदें

विधि

तरबूज के छिलकों का हरा सख्त हिस्सा निकाल दें और सफेद भाग को छोटे-छोटे क्यूब्स में काट लें. कटे हुए टुकड़ों को पानी में 5–7 मिनट तक उबाल लें, ताकि वे हल्के नरम हो जाएं. फिर पानी छान दें.एक पैन में 1 कप पानी और 1 कप चीनी डालकर चाशनी तैयार करें.उबले हुए छिलकों को चाशनी में डालकर 10–15 मिनट तक पकाएं, जब तक वे थोड़े ट्रांसपेरेंट न दिखने लगें.अब मिश्रण को अलग-अलग बाउल में बांटकर अपनी पसंद के फूड कलर डालें. चाहें तो वनीला एसेंस भी मिला सकते हैं.इन्हें एक प्लेट या ट्रे में फैलाकर 1–2 दिन के लिए सूखने दें (धूप में या फैन के नीचे). सूखने के बाद ये बिल्कुल बाजार जैसी टूटी-फ्रूटी बन जाएंगी.

Tutti Frutt Using Watermelon Rind | Homemade Tutti Frutti

उपयोग

केक, कुकीज़, ब्रेड
आइसक्रीम, कस्टर्ड में डेकोरेशन
फ्रूट सलाद या डेज़र्ट सजाने के लिए

Share this story