Iftari Special Dates Dishes Recipe: खजूर से बनाएं ये 5 टेस्टी चीजें, सेहरी-इफ्तारी का मजा हो जाएगा दोगुना

WhatsApp Channel Join Now

रमजान में सेहरी और इफ्तार के समय खजूर खाना सुन्नत माना जाता है. ये सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद है. खजूर सीधे तो खाया ही जाता है. इसकी कई स्वादिष्ट चीजें भी बनाई जाती हैं जो आप इफ्तार या सेहरी में सर्व कर सकते हैं. इस स्टोरी में जानेंगे ऐसी ही पांच खजूर से बनने वाली चीजों के बारे में.

<b>खजूर-इमली की चटनी</b>: इफ्तारी में बहुत सारी चीजें बनाई जाती हैं जैसे पकौड़े, कबाब, टिक्का, कटलेट, फलाफल, ब्रेड रोल, चीज बॉल्स. इसके साथ आप खजूर और इमली की खट्टी-मीठी चटनी परोसेंगे तो स्वाद दोगुना हो जाएगा. इसको बनाने का एक फायदा ये भी है कि आप इसे स्टोर करके रख सकते हैं. (Getty Images)
खजूर-इमली की चटनी: इफ्तारी में बहुत सारी चीजें बनाई जाती हैं जैसे पकौड़े, कबाब, टिक्का, कटलेट, फलाफल, ब्रेड रोल, चीज बॉल्स. इसके साथ आप खजूर और इमली की खट्टी-मीठी चटनी परोसेंगे तो स्वाद दोगुना हो जाएगा. इसको बनाने का एक फायदा ये भी है कि आप इसे स्टोर करके रख सकते हैं.

<b>खजूर का हलवा</b>: आप खजूर का हलवा बनाकर खा सकते हैं. इसके लिए बीज निकालकर खजूर का थोड़े से दूध के साथ पीसकर पेस्ट बनाएं. फिर इसे देसी घी में भून लें. जब ये घी छोड़ने लगे तो इसमें कुछ नट्स और मगज के बीज डालें. ये काफी टेस्टी लगता है. चाहे तो इसमें थोड़ा सा खोया भी एड किया जा सकता है.

खजूर का हलवा: आप खजूर का हलवा बनाकर खा सकते हैं. इसके लिए बीज निकालकर खजूर का थोड़े से दूध के साथ पीसकर पेस्ट बनाएं. फिर इसे देसी घी में भून लें. जब ये घी छोड़ने लगे तो इसमें कुछ नट्स और मगज के बीज डालें. ये काफी टेस्टी लगता है. चाहे तो इसमें थोड़ा सा खोया भी एड किया जा सकता है.

<b>खजूर का शेक</b>: खजूर का शेक कमाल का स्वादिष्ट लगता है. ये बनकर भी फटाफट रेडी हो जाता है साथ ही सेहत के लिए भी इससे ढेरों फायदे हैं, क्योंकि इसमें दूध, खजूर के साथ कुछ नट्स भी होते हैं. सेहरी के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है, क्योंकि लंबे समय तक एनर्जी देगा और पेट भी भरा रहता है.

खजूर का शेक: खजूर का शेक कमाल का स्वादिष्ट लगता है. ये बनकर भी फटाफट रेडी हो जाता है साथ ही सेहत के लिए भी इससे ढेरों फायदे हैं, क्योंकि इसमें दूध, खजूर के साथ कुछ नट्स भी होते हैं. सेहरी के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है, क्योंकि लंबे समय तक एनर्जी देगा और पेट भी भरा रहता है.

<b>खजूर ड्राई फ्रूट रोल</b>: आप खजूर और ड्राई फ्रूट्स के रोल बना सकते हैं. ये एक ऐसी मिठाई है जिसे एक बार बनाकर कई दिन के लिए स्टोर भी किया जा सकता है. इसके लिए खजूर के बीज निकालकर इसे ग्राइंडर में पल्स मोड पर चला लें कटे हुए ड्राई फ्रूट और नट्स को देसी घी में रोस्ट कर लें. अब आपको खजूर भी भूनने हैं. जब ये नरम होकर स्टिकी हो जाए तो निकालकर सारे नट्स मिलाएं इलायची पाउडर डालें और एक बटर पेपर पर रखकर इसका रोल बनाकर स्लाइस में काट लें. चाहे तो रोल को डेसिकेटेड नारियल में कोट कर लें.

खजूर ड्राई फ्रूट रोल: आप खजूर और ड्राई फ्रूट्स के रोल बना सकते हैं. ये एक ऐसी मिठाई है जिसे एक बार बनाकर कई दिन के लिए स्टोर भी किया जा सकता है. इसके लिए खजूर के बीज निकालकर इसे ग्राइंडर में पल्स मोड पर चला लें कटे हुए ड्राई फ्रूट और नट्स को देसी घी में रोस्ट कर लें. अब आपको खजूर भी भूनने हैं. जब ये नरम होकर स्टिकी हो जाए तो निकालकर सारे नट्स मिलाएं इलायची पाउडर डालें और एक बटर पेपर पर रखकर इसका रोल बनाकर स्लाइस में काट लें. चाहे तो रोल को डेसिकेटेड नारियल में कोट कर लें.

<b>स्टफ्ड खजूर</b>:आप सेहरी या इफ्तार में खजूर को एक नया ट्विस्ट दे सकते हैं. खजूर में थोड़ी सी फ्रेश क्रीम या फिर स्वीट हंग कर्ड के साथ कुछ नट्स जैसे अखरोट, बादाम, पिस्ता को स्टफ करें.आप इसमें सिर्फ नट्स को भी स्टफ कर सकते हैं. ये कमाल के स्वादिष्ट लगते हैं.स्टफ्ड खजूर:आप सेहरी या इफ्तार में खजूर को एक नया ट्विस्ट दे सकते हैं. खजूर में थोड़ी सी फ्रेश क्रीम या फिर स्वीट हंग कर्ड के साथ कुछ नट्स जैसे अखरोट, बादाम, पिस्ता को स्टफ करें.आप इसमें सिर्फ नट्स को भी स्टफ कर सकते हैं. ये कमाल के स्वादिष्ट लगते हैं.

Share this story