आम से बनाना है स्वादिष्ट डेजर्ट, तो Try करें मैंगो का हलवा

WhatsApp Channel Join Now

गर्मियों में आम से बनी मिठाइयों का स्वाद ही अलग होता है। अगर आप आमरस, शेक या आइसक्रीम से कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो मैंगो हलवा एक बेहतरीन विकल्प है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आसानी से घर पर तैयार भी किया जा सकता है, तो आइए जानते हैं मैंगो हलवा बनाने की आसान रेसिपी ।

आम का हलवा

सामग्री

पके हुए आम का गूदा – 2 कप
सूजी – 1 कप
घी – ½ कप
चीनी – ¾ कप
दूध – 1 कप
इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
काजू और बादाम – 2 बड़े चम्मच (कटे हुए)
किशमिश – 1 बड़ा चम्मच

Mango Halwa:क्या आपने खाया गर्मियों में आम का हलवा, इस विधि से बनाना है  आसान - Mango Halwa Recipe In Hindi Aam Ka Halwa Kaise Banta Hai - Amar  Ujala Hindi News

विधि

1-सबसे पहले आम को छीलकर उसका गूदा निकाल लें और मिक्सर में पीसकर स्मूद प्यूरी तैयार कर लें।
2-एक कड़ाही में घी गर्म करें और सूजी डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें।अब इसमें दूध डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न बनें।
3-जब सूजी दूध सोख ले, तब आम की प्यूरी और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।मिश्रण को मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं।
4-जब हलवा गाढ़ा होकर कड़ाही छोड़ने लगे, तब इलायची पाउडर डालें।अलग पैन में थोड़ा घी गर्म करके काजू, बादाम और किशमिश भून लें।
5-इन्हें हलवे में मिलाकर 2-3 मिनट और पकाएं।गैस बंद करें और गर्मागर्म या हल्का ठंडा करके सर्व करें।

टिप्स

1-अधिक स्वाद के लिए केसर के कुछ धागे भी डाल सकते हैं।
2-अल्फांसो या दशहरी जैसे मीठे आम इस्तेमाल करने से हलवा और स्वादिष्ट बनता है।
3-इसे फ्रिज में ठंडा करके डेजर्ट के रूप में भी परोसा जा सकता है।
यह मैंगो हलवा बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगा और आम के मौसम में आपके खाने का खास आकर्षण बन सकता है।

Share this story