गेहूँ के आते की पूड़ी से हो गए हैं बोर, तो बना लें चावल के आटे की फूली-फूली और खस्ता पूड़ियां, ये है आसान विधि

WhatsApp Channel Join Now

त्योहारों और खास मौकों पर हर घर में खाने में पूड़ियाँ बनती ही हैं। पर अगर आप गेहूं की पूड़ियों से कुछअलग बनाना चाहती हैं, तो चावल के आटे की पूड़ियां एक बढ़िया विकल्प हैं। इन्हें आलू की सब्जी, छोले या खीर के साथ परोसें , तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाएगा।चावल के आटे की पूड़ियां बनाते समय अक्सर आटा बिखरने,पूड़ियां फटने या तलने के बाद सख्त होने की समस्या आती है।लेकिन एक छोटी-सी ट्रिक अपनाकर आप इन्हें अच्छी तरहफुला सकती हैं और अंदर से नरम बना सकती हैं।आइए जानते हैं चावल आटे की पूड़ी बनाने की रेसिपी।

सामग्री

चावल का आटा-1 कप
पानी -1 से 1¼ कप 
नमक-½ छोटा चम्मच
तेल-1 छोटा चम्मच
तलने के लिए तेल


विधि
1- सबसे पहले एक पैन में पानी, नमक और एक छोटाचम्मच तेल डालकर उबाल लें। पानी मेंउबाल आने पर आंच धीमी कर दें।
2-उबलते पानी में चावल का आटा डालें औरतुरंत चलाएं, ताकि गांठें न बनें। ढककरधीमी आंच पर 1–2 मिनट पकाएं। फिरथोड़ा ठंडा होने दें।
3-आटा हल्का गर्म रहने पर हाथों को पानीसे नम करके अच्छी तरह गूंथ लें। आटाचिकना और मुलायम होना चाहिए।जरूरत हो तो थोड़ा गर्म पानी मिलाएं।
4-आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। उन्हेंदो प्लास्टिक शीट या हल्के तेल लगी सतहके बीच रखकर धीरे-धीरे बेलें। इससेपूड़ियां फटने की आशंका कम होगी।
5-कड़ाही में तेल अच्छी तरह गर्म करें। पूड़ीडालकर कलछी से हल्का दबाएं, ताकिवह फूलने लगे। दोनों तरफ से सुनहरी होनेतक तलें और निकाल लें।

क्या है पूड़ियों को फुलाने की सीक्रेट ट्रिक?

आटे को गर्म पानी में पकाना-चावल का आटा गर्म पानी मेंपकने से बेहतर तरीके से बंधता है और बेलना आसान होताहै।
आटा अच्छी तरह गूंथना-गांठें और दरारें रहने पर पूड़ियांफट सकती हैं, इसलिए आटे को चिकना बनाएं।
तेल का सही तापमान-तेल पर्याप्त गर्म होना चाहिए,लेकिन धुआं निकलने जितना तेज नहीं। ठंडे तेल में पूड़ियांठीक से नहीं फूलेंगी और ज्यादा तेल सोख सकती हैं।
बहुत पतला न बेलें-मध्यम मोटाई रखें, ताकि पूड़ी तलतेसमय फूले और अंदर से नरम रहे।


Soumya Chaurasia
Soumya Chaurasia

6573 Articles

Share this story