Identify Mustard Oil Purity: कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं Palm Oil मिला हुआ सरसों के तेल का यूज? इन 3 तरीकों से करें जांच

WhatsApp Channel Join Now

आपने देखा होगा इंडियन किचन में अधिकतर सरसों के तेल का ज्यादा यूज होता है। यह किसी भी सब्जी, कचौड़ी, पराठे आदि का स्वाद दोगुना करने के साथ आपकी सेहत के लिहाज से भी अच्छा माना जाता है, लेकिन आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि जिस सरसों के तेल को आप शुद्ध समझ कर खा रही है वो कितना सही है। इन दिनों मार्केट में मिलने वाले आधे से ज्यादा खाने-पीने की चीजों में आपको मिलावट देखने को मिल जाएगी।

mustard oil

ठीक इसी तरह सरसों के तेल में भी मिलावट करके खूब धड़ल्ले से बाजार में बेचा जा रहा है। अधिकतर सरसों के तेल में पाम आयल (Palm oil) को मिक्स करके बेच रहे हैं। ऐसे में हमारी सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। यदि आप भी अपने किचन में रखे सरसों के तेल में नकली और असली की पहचान करना चाहती हैं, तो आज हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप घर बैठे सरसों के तेल में मिलावट के खेल को पता कर सकती हैं।
इन तरीकों से पता करें सरसों के तेल में मिलावट 

how to check mustard oil purity

 फ्रिज में रखकर करे टेस्ट

आजकल बाजारों में सरसों के तेल में पाम आयल को मिलाकर खूब बेचा जा रहा है। अगर आप भी इसकी जांच करना चाहती है, तो आपको एक कटोरी में सरसों का तेल लेना है और इसको फ्रीजर या फ्रिज में करीब 4-5 घंटे के लिए रख देना है। अब आप इसको निकालकर देखें। अगर तेल जम गया है तो आप समझ जाएं कि आपके सरसों के तेल में पाम आयल मिक्स है, क्यूंकि सरसों का तेल किसी भी दशा में नहीं जमता है।

Mustard Oil Adulteration check

 हथेली पर रगड़ें

इसके अलावा आप थोडा सा सरसों का तेल लेकर उसको अपनी हथेली पर रगड़ें। इसके बाद अपने हाथों को सूंघे अगर आपको अपने हाथों में से अजीब सी गंध आ रही है तो आप समझ सकती हैं कि आपके तेल में मिलावट है।

पोटेशियम परमैंगनेट टेस्ट

आप मार्केट से पोटेशियम परमैंगनेट टेस्ट लाकर भी सरसों के तेल की जांच कर सकती हैं। इसके लिए आपको सरसों का तेल एक कटोरी में लेना है। अब आप उसमें थोडा सा पोटेशियम परमैंगनेट मिक्स करें। अगर सरसों का तेल असली होगा तो उसका रंग एकदम वैसा ही रहेगा। वहीं अगर मिलावट होगी तो तुरंत तेल का रंग बदल जाएगा।
आप ऊपर बताए गए इन तरीकों से घर बैठे अपने किचन में रखे ही सरसों के तेल की जांच मिनटों में कर सकती हैं।

Share this story