Holi 2026 : होली पार्टी के लिए उस बार बनाएं ये वाइब्रेंट मॉकटेल, मेहमान भी हो जाएंगे इम्प्रेस 

WhatsApp Channel Join Now

होली का त्योहार रंगों के साथ-साथ स्वाद का भी लोग जश्न मनाते हैं, इस दिन तरह तरह के स्वादिष्ट पकवान, पारंपरिक मिठाइयाँ खाते ही हैं, और अगर इस बार आप पारंपरिक ठंडाई की जगह कुछ नया और रिफ्रेशिंग ड्रिंक ट्राई करना चाहते हैं, तो ये 5 वाइब्रेंट मॉकटेल आपकी होली पार्टी को और भी खास बना देंगे. ये हल्के, टेस्टी और देखने में भी बेहद आकर्षक होते हैं. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी.

बिना अल्कोहल वाला मोजितो बनाने की विधि | बिना अल्कोहल वाला मोजितो कैसे  बनाएं - रिचुअल जीरो प्रूफ

पुदीना नींबू मोजिटो (Mint Mojito – नॉन-अल्कोहोलिक)

सामग्री – 10–12 पुदीने की पत्तियां, 1 नींबू (टुकड़ों में कटा हुआ), 2 चम्मच शक्कर या शुगर सिरप, सोडा या स्पार्कलिंग वाटर, बर्फ के टुकड़े

विधि -
गिलास में पुदीना, नींबू और शक्कर डालकर हल्का मसलें. बर्फ डालें और ऊपर से सोडा डालें. अच्छी तरह मिलाकर सर्व करें. चाहें तो ऊपर से थोड़ा चाट मसाला डालकर देसी ट्विस्ट दे सकते हैं.

स्ट्रॉबेरी बेसिल कूलर

सामग्री – 4–5 ताजी स्ट्रॉबेरी, 4–5 बेसिल (तुलसी) पत्तियां, 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच नींबू रस, सोडा या ठंडा पानी, बर्फ

विधि -
स्ट्रॉबेरी और बेसिल को मिक्सी में हल्का ब्लेंड करें. गिलास में मिश्रण डालें, शहद और नींबू रस मिलाएं. बर्फ डालकर ऊपर से सोडा डालें. अच्छी तरह मिक्स करें और ठंडा-ठंडा सर्व करें.

पाइनएप्पल जिंजर फिज

सामग्री – 1 कप अनानास जूस, ½ चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक, 1 चम्मच शहद, सोडा, बर्फ

विधी -
गिलास में अनानास जूस, अदरक और शहद मिलाएं. बर्फ डालें और ऊपर से सोडा डालें. हल्का सा मिक्स करें. यह ड्रिंक हल्की स्पाइसी और मीठी फ्लेवर के साथ बहुत रिफ्रेशिंग लगती है.

Page 2 | Mango mint sparkler Images - Free Download on Freepik

मैंगो मिंट स्पार्कलर

सामग्री – ½ कप आम का पल्प, 5–6 पुदीने की पत्तियां, 1 चम्मच नींबू रस, सोडा, बर्फ

विधि –
गिलास में आम का पल्प और नींबू रस मिलाएं. पुदीना हल्का मसलकर डालें. बर्फ डालें और ऊपर से सोडा मिलाएं. होली के रंगों जैसा चमकदार ये ड्रिंक सबको पसंद आएगा.

वॉटरमेलन लाइम कूलर

सामग्री – 1 कप तरबूज का जूस, 1 चम्मच नींबू रस, 1 चम्मच शुगर सिरप, पुदीना (गार्निश के लिए), बर्फ

विधि –
तरबूज जूस में नींबू रस और शुगर सिरप मिलाएं. बर्फ डालें और ऊपर से पुदीना से गार्निश करें. यह ड्रिंक हल्की, मीठी और बेहद ताजगी भरी होती है.

Share this story