पके आम के लड्डू खाए हैं कभी… बनाने के लिए सिर्फ चाहिए ये तीन चीजें

WhatsApp Channel Join Now

आम के मौसम में इसकी कई ड्रिंक्स से लेकर करी और डेजर्ट भी बनाए जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी पके हुए आम के लड्डू खाए हैं. ये लड्डू स्वादिष्ट तो होते ही हैं, इन्हें बनाना भी आसान है. आम के कोकोनट फ्लेवर वाले लड्डू कुछ ही देर में बनकर तैयार हो जाते हैं. इसे बनाने के लिए महज 3 इन्ग्रेडिएन्ट्स की जरूरत होती है. समर सीजन में आप भी ये लड्डू जरूर ट्राई करें या फिर इस वीकेंड ही इन लड्डुओं को बना डालें. खाने के बाद हर कोई आपकी तारीफ करता नजर आएगा.

फलों का राजा आम ऐसे ही नहीं कहा जाता है. इसका स्वाद हर दिल पर राज करता है. यही वजह है कि लोग पके हुए आम खाना बेहद पसंद करते हैं तो वहीं इससे की तरह की अलग-अलग डिशेज भी बनाई जाती हैं. शेफ कुणाल कपूर ने मैंगो-कोकोनट लड्डू की सिंपल रेसिपी शेयर की है.

इनग्रेडिएंट्स करें नोट
आपको चाहिए पके हुए आम का पल्प आधा कप, कन्डेंस्ड मिल्क 3 चौथाई कप (मिठास और कैरेमलाइज फ्लेवर देगा), इसके अलावा चाहिए डेसिकेटेड (कद्दूकस किया नारियल, जिसमे नमी कम होती है) कोकोनट 2 कप. अब जान लें कैसे बनाएं पके हुए आम के स्वादिष्ट लड्डू.

मैंगो-कोकोनट लड्डू की रेसिपी
सबसे पहले आम को काट लें और फिर इसका पल्प अलग करके ग्राइंडर में पीसकर एक बढ़िया पेस्ट तैयार कर लें.
तैयार किए गए पल्प को एक बड़े बाउल में निकाल लें और ध्यान रखें कि आम पीसते वक्त पानी बिल्कुल भी न डालें.
आम के पल्प में आपको मिलाना है कंडेंस्ड मिल्क. इसी के साथ इसमें डेसिकेटेड नारियल भी एड कर दें.
इन सारी चीजों को कलछी की मदद से अच्छी तरह से मिला लें. इससे एक थिक मिश्रण तैयार हो जाएगा.

Mango Cocnut Laddu Recipe

अब एक मोटी तली की कड़ाही को धीमी आंच पर चढ़ा दें और इसमें सारा मिश्रण डाल दें.
लगातार चलाते हुए इसे कुछ देर पकाना है ताकि नमी कम हो जाए और ये लड्डू बनाने के लिए थिक हो जाए.
अब इसे प्लेट में निकालें और इसे पूरी तरह से ठंडा होने के लिए रख दें.
आपको एक-एक करके मिश्रण से लड्डू बना लेना हैं. इन सारे लड्डुओं को आप एक बार सूखे नारियल के बुरादा में कोट कर लें
न्यूट्रिएंट्स से भरपूर
कोकोनट हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है ये तो सभी जानते ही हैं, क्योंकि ये कई मिनरल्स और गुड फैट्स से भरपूर है. इसके अलावा आम भी विटामिन सी से लेकर कई और पोषक तत्वों का बढ़िया सोर्स है तो वहीं मिठास के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला कंडेंस्ड मिल्क भी फायदा करता है, क्योंकि ये 60 प्रतिशत सूखा हुआ दूध होता है.

Share this story