कच्चे आम की कढ़ी खाई है कभी…महाराष्ट्र की ये ट्रेडिशनल रेसिपी इस गर्मी जरूर करें ट्राई

WhatsApp Channel Join Now

कच्चे आम का मौसम आते ही भारतीय घरों में इससे कई तरह की चीजें बनाई जाती हैं, जिसमें सबसे ज्यादा पॉपुलर है आम पन्ना, आम का अचार और कच्चे आम की चटनी, लेकिन क्या आपने कभी कच्चे आम की कढ़ी खाई है. ये कमाल की स्वादिष्ट होने के साथ ही काफी हेल्दी भी है, क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा ऑयल या मसालों का यूज नहीं होता है. इसे बनाना भी बहुत मुश्किल नहीं है. कच्चे आम की कढ़ी ट्रेडिशनली महाराष्ट्र में बनाई जाती है, जिसे आपको भी इस समर सीजन जरूर ट्राई करना चाहिए.

कच्चे आम की कढ़ी में आपको गुड़ के साथ ही नारियल का फ्लेवर भी मिलेगा जो इसे यूनिक बनाते हैं और न्यूट्रिएंट्स रिच भी. इस कढ़ी को बनाने के लिए आपको बिल्कुल भी दही या फिर छाछ की जरूरत नहीं पड़ती है और न ही पकौड़े बनाने पड़ते हैं. ये ककढ़ी वीगन लोग भी आराम से खा सकते हैं, क्योंकि डेयरी प्रोडक्ट यानी दही-छाछ का यूज नहीं होता है. ये एक बेहद ही सिंपल और स्वादिष्ट रेसिपी है. तो चलिए जान लेते हैं कि इसे कैसे बनाएं.

क्या चाहिए इनग्रेडिएंट्स?
इस कढ़ी को बनाने के लिए आपको चाहिए 1 कच्चा आम या खटास के हिसाब से कम ज्यादा लें, कोकोनट, जिंजर, हरी मिर्च,आधा कप बेसन, हरा धनिया, 1-2 चम्मच ऑयल और तड़का के लिए हींग, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, करी पत्ता.

ऐसे बनाएं कच्ची कैरी की कढ़ी
आपको सबसे पहले आम को छीलकर उबाल लेना है और इसका पल्प निकालकर अलग कर लीजिए.
मिक्सर ग्राइंडर में आपको आम का पल्प, बेसन, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, कद्दूकस किया गया नारियल डालकर एक स्मूद पेस्ट बना लें.
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करना है. इसमें हल्का धुआं आ जाए तो हींग, जीरा, करी पत्ता डालकर चटखा लें. थोड़ी सी हल्दी एड करें.

Maharashtra Raw Mango Kadhi Recipe

कच्चे आम की कढ़ी की रेसिपी

तड़का हो जाए तो इसमें तैयार की गई कच्चे आम की प्यूरी एड करें और चलाते हुए दो से तीन मिनट तक पका लें.
अब आपको इसमें जरूरत के मुताबिक पानी एड करना है. अब स्वाद के मुताबिक नमक डालें और थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर एड करें.
कढ़ी में आम की खटास को बैलेंस करने के लिए कढ़ी में थोड़ा सा गुड़ का पाउडर एड करें.
कढ़ी को हल्का गाढ़ा होने तक धीमी आंच पर अच्छी तरह से पका लेना है. आप चाहे तो ऊपर से भी थोड़ा तड़का बनाकर डाल सकते हैं.
ऐसे करें सर्व
इस कढ़ी को आप चावलों के साथ गरमा गरम सर्व करें. साथ में आप देसी घी एड करें और पापड़ चाहे तो थोड़े से अचार के साथ एंजॉय करें. ये एक बेहद ही रिफ्रेशिंग डिश है जो गर्मी के मौसम में कमाल की स्वादिष्ट लगेगी. बच्चों से लेकर बड़ों तक को ये खूब पसंद आएगी.

Share this story