Gujiya Recipe in Hindi: चाशनी वाली गुजिया बनाने का मिल गया आसान तरीका, फटाफट नोट करें रेसिपी

WhatsApp Channel Join Now

होली का त्योहार पर हर एक घर में गुजिया की खुश्बू न आए ऐसा कैसे हो सकता है। वैसे तो गुजिया कई तरह से बनाई जाती है, लेकिन चाशनी वाली गुजिया की बात ही अलग होती है। इस पर्व पर हलवाई की दुकान पर चाशनी गुजियो की खूब ब्रिकी होती है। खस्ता और कुरकुरी होने के साथ इसके अंदर मावे और मेवों की लाजवाब फीलिंग होती है, जो इसके स्वाद को दोगुना बढ़ा सकता है।अगर आप इस होली पर मेहमानों का दिल जीतना चाहती हैं, तो यह गुजिया बेस्ट ऑप्शन है। आज के इस लेख में हम आपको चाशनी वाली गुजिया बनाने का आसान ही नहीं बल्कि सरल तरीका बताने जा रहे हैं।

सामग्री 

2 कप- मैदा
1/4 कप- देसी घी
गुनगुना पानी
200 ग्राम- मावा
1/2 कप- पिसी हुई चीनी
कटे हुए- ड्राई फ्रूट्स
1 चम्मच- इलायची पाउडर
1.5 कप- चीनी
1 कप- पानी

चाशनी वाली गुजिया बनाने का सरल तरीका 

चाशनी वाली गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा छान लें।
अब इसमें देसी घी का मोयन लगाए और अच्छे से मिलाते हुए गुनगुने पानी की मदद से सॉफ्ट डो लगा लें।
अब आटे को 10-20 मिनट के लिए ढककर रख दें।
दूसरी तरफ गुजिया के लिए चासनी और स्टाफिंग बनाने की प्रक्रिया शुरू करते हैं।
इसके लिए सबसे पहले एक पैन लें और उसमें मावा डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें।
अब मावा को निकालकर प्लेट लें और ठंडा होने के बाद इसमें पिसी हुई चीनी, कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर मिलाएं।
अब स्टाफिंग या फीलिंग को एक किनारे रखकर आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं।
फिर इन्हें पतला बेलकर पूरी के बीच में एक चम्मच मावा फीलिंग रखें।
अब किनारे पर हल्का पानी या मैदा का घोल बनाकर लगाएं और मोड़कर बंद करें।
अगर आपके साथ सांचा है, तो आप उसका भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
गुजिया बनाने के बाद गैस ऑन कर कड़ाही में घी या तेल डालकर गर्म करें।
गर्म होने के बाद गैस को धीमा कर गुजिया को डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।
दूसरी तरफ चीनी और पानी से चाशनी बनाएं और ठंडा होने के लिए रख दें।
इसके बाद गुजिया निकालकर टिशू पेपर रखें और तेल सोख जाने के बाद या गरम ही गरम उन्हें 1-1 करके चाशनी में डालें।
सर्व करते समय गुजिया को चाशनी से निकालकर प्लेट पर रखें और ऊपर से कटे हुए पिस्ता और गुलाब की सूखी पखुड़ी रखें।

चाशनी वाली गुजिया बनाते समय किन बातों का ध्यान रखें?


गुजिया को हमेशा धीमी आंच पर ही तलें।
मोयन लगाने के बाद मैदे को मुट्ठी में लेकर बांधे, जब मुट्ठी बनने लगे, तो समझ लीजिए कि मोयन सही है।
अगर आप भी चाशनी वाली गुजिया बनाते समय इन सब बातों का ध्‍यान रखेंगी तो गुजिया एकदम परफेक्‍ट बनेगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Share this story