Grapes Mojito Recipe: इस गर्मी ट्राई करें 'अंगूर का मोइतो', मिनटों में होगी तैयार
गर्मी के मौसम में ठंडा कुछ पीने को मिल जाए, तो सुकून मिल जाता है। ऐसे में लोग फ्रिज में कोल्ड ड्रिंक, छाछ जैसी तमाम चीजें रखते हैं, जिन्हें पीते ही राहत महसूस होती है। हालांकि, मेहमानों के आने पर क्या बनाएं, इसे लेकर अक्सर कंफ्यूजन बनी रहती है। हमें ऐसी ड्रिंक चाहिए जो कम समय में तैयार हो जाए और स्वाद में भी बेस्ट हो। नींबू पानी या सोडा के बजाय 'ग्रेप्स मोइतो' सर्व करना एक बेहतरीन विकल्प है। यह ड्रिंक न केवल थकान मिटा देता है, बल्कि पार्टी, गेट-टुगेदर या बच्चों की मौज-मस्ती के लिए भी एकदम परफेक्ट है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में मेहनत बहुत कम लगती है और यह मिनटों में तैयार हो जाता है। चाहे गर्मी की दोपहर हो या शाम की पार्टी, यह ड्रिंक आपके मेहमानों का दिल जीत लेगी।

ग्रेप्स मोइतो बनाने की विधि
ग्रेप्स मोइतो बनाने के लिए सबसे पहले अंगूर लेकर उसे साफ पानी में अच्छे से धुल लें।
इसके बाद इसे साफ कपड़े या टिशू से पोछ लें।
अब मिक्सर ग्राइंडर जार लेकर उसमें हरे अंगूर, पुदीने के पत्ते, चीनी, नींबू का रस और गुलाबी नमक डालें।
सभी चीजों को डालने के बाद इसे तब-तक पीसें, जब तक चिकना पेस्ट न बन जाए।
इसके बाद चम्मच से सभी चीजों अच्छे से मिक्स करें।
इसे तब तक पीसें जब तक यह एकदम चिकना और अच्छी तरह मिल न जाए।
इसके बाद तैयार ड्रिंक को छानकर दूसरे बर्तन में निकालें।
अब इस मिश्रण को मॉकटेल गिलास में डालें।
इसके बाद इसमें बर्फ के टुकड़े डालें और ऊपर से सोडा डालें।
अब इसे धीरे-धीरे से मिलाएं। इसके बाद अंगूर और ताजे पुदीने के पत्तों से सजाएं।
इसके बाद ठंडा-ठंडा परोसें।

अंगूर मोइतो बनाते वक्त रखें ध्यान
परफेक्ट टेस्ट पाने के लिए अंगूर को धुलते समय खराब ग्रेप्स निकाल दें।
अंगूर के दाने को खाकर टेस्ट कर लें वह बहुत खट्टा न हो।
बर्फ के टुकड़े को बाद में 1-2 डालें।

