14 सितंबर को है गणेश चतुर्थी, बप्पा के लिए ऐसे बनाएं पारंपरिक मोदक, यहां देखें रेसिपी

WhatsApp Channel Join Now

महाराष्ट्र समेत पूरे देश में गणेश उत्सव धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है. बड़े-बड़े गणपति पंडाल लगाए जाते हैं और लोग अपने घर में भी ढोल-नगाड़ों के साथ बप्पा का स्वागत करते हैं. उनका पूजन किया जाता है और अलग-अलग चीजों का भोग लगाते हैं, लेकिन माना जाता है कि गणेश जी को मोदक बेहद पसंद हैं. इसलिए इसके बिना उनका भोग अधूरा माना जाता है. 14 सितंबर 2024 को गणेश चतुर्थी है. इस खास मौके पर आप भी पारंपरिक रूप से बनने वाले उकादिचे (उकडीचे) मोदक जरूर बनाएं.

उकडीचे मोदक ट्रेडिशनली महाराष्ट्र में बनाए जाते हैं और खासतौर पर इसे गणपति पूजा के दौरान अर्पित किया जाता है. इसकी ऊपरी लेयर चावल के आटे से बनी होती है और अंदर नारियल, गुड़ की स्टफिंग रहती है. इसका स्वाद मुंह में घुल जाने वाला होता है. चलिए देख लेते हैं रेसिपी.

उकडीचे मोदक के लिए इनग्रेडिएंट्स

Ukadiche Modak Recipe | एक कप चावल के आटे बनाए उकडीचे मोदक बप्पा के लिए ।  Modak Recipe
स्टफिंग के लिए
1 बड़ा चम्मच घी, ½ बड़ा चम्मच खसखस, 5-6 काजू, (कटे हुए), 5-6 बादाम, (कटे हुए), 3 कप नारियल, (कसा हुआ), एक चुटकी नमक, 1½ कप गुड़, ¼ छोटा चम्मच जायफल पाउडर, 1 चम्मच इलायची पाउडर

आटे के लिए इनग्रेडिएंट्स
1½ कप पानी, ½ कप दूध, एक चुटकी नमक, 1 बड़ा चम्मच घी, 1 बड़ा चम्मच साबूदाने का आटा, 2 कप बारीक चावल का आटा, 1 बड़ा चम्मच घी.

एक्स्ट्रा इनग्रेडिएंट्स
एक चुटकी केसर (दूध में भिगोया हुआ) चांदी का वर्क, बनाने का तरीका

स्टफिंग बनाने का तरीका
एक पैन में थोड़ा घी गरम करें और उसमें खसखस, काजू और बादाम डालकर हल्का भून लें. फिर कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और 4-5 मिनट तक हल्का भूनें.
अब गुड़ डालें और अच्छी तरह मिलाएं. गुड़ के पूरी तरह पिघलने तक पकाना है. फिर 4-5 मिनट तक या मिश्रण के थोड़ा सूखने तक पकाएं.
अब मिश्रण में इलायची पाउडर और जायफल पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें.
आटे को गूंथने का तरीका
एक पैन में थोड़ा पानी और दूध गरम करें. इसमें नमक और घी डालें, फिर साबूदाने का आटा और चावल का आटा डालकर सब कुछ अच्छी तरह मिलाएं. अब इसे ढककर धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं. फिर इसे निकालकर थोड़ा घी डालें और इसे फिर से गूंथकर एक मुलायम आटा तैयार कर लें.

Ukadiche Modak Recipe: श्री गणेश को भोग लगाएं उकडीचे मोदक

उकडीचे मोदक बनाने का तरीका
आटे से नींबू के आकार के गोले बनाएं, थोड़ा चावल का आटा लगाएं और बेलन से छोटी पूरी बेल लें.
तैयार की गई पूरी में में नारियल की स्टफिंग भरें, लेकिन मोड़ने के लिए थोड़ी जगह छोड़ दें.
अब बची हुई किनारी को उंगलियों से छोटी-छोटी चुन्नटों (pleats) में दबाएं और फिर उन्हें ऊपर की तरफ करते हुए अच्छी तरह से मोदक को सील कर दें.
इसी तरह सारे मोदक बना लें और एक प्लेट में रखते जाएं. हर मोदक पर दूध में भिगोया हुआ थोड़ा केसर डालें. अब इसे एक स्टीमर में अच्छी तरह स्टीम कर लें.

Share this story