चॉकलेट से लेकर मावा तक…गणेश उत्सव में बनाएं पांच तरह के मोदक

WhatsApp Channel Join Now

14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी के साथ ही 10 दिनों का गणपति उत्सव शुरू हो जाएगा. इस दौरान आप गणपति बप्पा को अलग-अलग तरह के मोदक का भोग लगा सकते हैं. तो चलिए देख लेते हैं.

गणपति उत्सव में आप पारंपरिक रूप से महाराष्ट्र में बनने वाले उकडीचे मोदक (Ukadiche Modak) जरूर चढ़ाएं. इसे बनाने के लिए ऊपर की लेयर को चावल के आटे से बनाया जाता है. इसके अंदर गुड़ और कद्दूकस किए गए नारियल-खसखस की फिलिंग भरी जाती है. इसमें मिठास भरपूर होने के साथ बिल्कुल हल्का सा नमक का स्वाद भी होता है.
(Image:soul_plate_1/insta)

बच्चों को चॉकलेट काफी पसंद होती है. इस वजह से पिछले कुछ सालों में चॉकलेटी मोदक काफी पॉपुलर हुए हैं. आप भी इसे बना सकते हैं. आप इसे लावा केक की तरह बनाकर तैयार कर सकते हैं या फिर अंदर ड्राई फ्रूट्स, सीड्स और नट्स की फिलिंग भर सकते हैं.
(Image:_violapatisserie_/insta)
बच्चों को चॉकलेट काफी पसंद होती है. इस वजह से पिछले कुछ सालों में चॉकलेटी मोदक काफी पॉपुलर हुए हैं. आप भी इसे बना सकते हैं. आप इसे लावा केक की तरह बनाकर तैयार कर सकते हैं या फिर अंदर ड्राई फ्रूट्स, सीड्स और नट्स की फिलिंग भर सकते हैं.

आप मावा के केसरी मोदक बना सकते हैं. इसके लिए बस मावा को कुछ देर के लिए भन लें. इसके बाद इसे ठंडा होने दें और फिर इसमें मिठास के लिए पाउडर शुगर मिलाएं. इसके बाद सांचे में डालकर मोदक तैयार कर लें. 1 चम्मच गुनगुने पानी में केसर मिलाकर इसे सारे मोदक के ऊपर से डालें. 
(Image:praneeta_studio/insta)
आप मावा के केसरी मोदक बना सकते हैं. इसके लिए बस मावा को कुछ देर के लिए भन लें. इसके बाद इसे ठंडा होने दें और फिर इसमें मिठास के लिए पाउडर शुगर मिलाएं. इसके बाद सांचे में डालकर मोदक तैयार कर लें. 1 चम्मच गुनगुने पानी में केसर मिलाकर इसे सारे मोदक के ऊपर से डालें. 

ड्राई फ्रूट्स के मोदक काफी हेल्दी भी होते हैं और स्वादिष्ट भी लगते हैं. इसके लिए आप अलग-अलग तरह के नट्स को देसी घी में भून लें और कूटकर दरदरा कर लें. इसके बाद कुछ नट्स का अच्छी तरह से पाउडर बना लें. इसके बाद आप खजूर को भी बीज निकालकर पीस लें और देसी घी के साथ अच्छी तरह से इस पेस्ट को भून लें. अब खजूर के पेस्ट में नट्स का पाउडर मिलाकर आटे की तरह बना लें. इसे मोदक मोल्ड में डालें और दरदरे नट्स-ड्राई फ्रूट्स की फिलिंग से सारे मोदक तैयार कर लें. 
(Image:sweet_al_forno/insta)

आप मोदक को पान का ट्विस्ट भी दे सकते हैं. दरअसल आप ट्रेडिशनल मोदक का आटा तैयार करके. इसमें गुलकंद सौंफ, नारियल का चूरा, टूटी-फ्रूटी और बारीक कटे या क्रश किए पान की स्टफिंग भरें. इसके बाद इसे अच्छी तरह से स्टीम कर लें, कुछ लोग इसे मावा के साथ भी तैयार करते हैं.  (Image:antarabasu9/insta)
आप मोदक को पान का ट्विस्ट भी दे सकते हैं. दरअसल आप ट्रेडिशनल मोदक का आटा तैयार करके. इसमें गुलकंद सौंफ, नारियल का चूरा, टूटी-फ्रूटी और बारीक कटे या क्रश किए पान की स्टफिंग भरें. इसके बाद इसे अच्छी तरह से स्टीम कर लें, कुछ लोग इसे मावा के साथ भी तैयार करते हैं.  
 
Share this story