Falahari Fasting Recipes : Navratri में बिना गैस के बनाए ये 5 फलाहारी डिश, नहीं होगी एनर्जी की कमी

WhatsApp Channel Join Now

चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2026) की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है, और इसकी तैयारियां मंदिरों और घरों में अभी से शुरू हो गई है. नवरात्रि में लोग नौ दिनों का व्रत करते हैं. नवरात्रि में लोग हल्का लेकिन हेल्दी फलाहार खाना पसंद करते हैं, जिससे शरीर में एनर्जी बनी रहे और स्वास्थ्य भी सही रहे.

इन दिनों एलपीजी गैस का संकट (LPG Gas Crisis) सभी पर भारी पड़ा हुआ है, ऐसे में अगर आप 9 दिन का व्रत कर रही हैं, तो फलाहारी के लिए ज्यादा डिशेज बनाने में गैस भी खूब खर्च होगी. लेकिन हम आपको ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बिना गैस के भी बन सकती हैं और ये स्वाद में परफेक्ट और स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होंगी. ये रेसिपी न सिर्फ जल्दी बनती हैं बल्कि शरीर को ऊर्जा भी देती हैं. 

बिना गैस के बनाए ये 5 फलाहारी डिश 

5 Minute Fruit Bowl with Yogurt and Granola - Amber's Natural Nutrition

फ्रूट योगर्ट बाउल

सामग्री

दही,केला, सेब, पपीता या अनार,शहद,थोड़े ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू)

बनाने का तरीका


दही को एक बाउल में लें. इसमें कटे हुए फल, शहद और ड्राई फ्रूट्स डालकर मिक्स करें.यह प्रोटीन, फाइबर और एनर्जी से भरपूर होता है.

मखाना ड्राई फ्रूट नमकीन रेसिपी

मखाना ड्राई फ्रूट मिक्स

सामग्री

मखाना (भुना हुआ हो तो बेहतर), बादाम, काजू, किशमिश, सेंधा नमक

बनाने का तरीका


सभी चीजों को एक डिब्बे में मिलाकर रखें और जब भूख लगे तब खाएं. लंबे समय तक एनर्जी देता है.

Banana Peanut Butter Protein Balls

केला-पीनट एनर्जी बाउल

सामग्री

1–2 केले, मूंगफली या पीनट बटर, शहद, चिया सीड्स

बनाने का तरीका


केले को काटकर ऊपर से पीनट बटर, शहद और चिया सीड्स डाल दें. तुरंत एनर्जी देने वाला फलाहार.

सलाद | सलादों की बहार

कच्चा फलाहारी सलाद

सामग्री

खीरा,टमाटर,उबला हुआ आलू (अगर पहले से उबला हो),मूंगफली,सेंधा नमक और नींबू

बनाने का तरीका


सभी चीजों को काटकर एक बाउल में मिलाएं, ऊपर से नींबू और सेंधा नमक डालें.हल्का, ताजगी भरा और पेट भरने वाला.

Dry Fruit Smoothie Recipe – Healthy, Nutritious, and Easy to Make

मिल्क ड्राई फ्रूट शेक

सामग्री

ठंडा दूध,खजूर या किशमिश,बादाम,केला 

बनाने का तरीका


मिक्सर में सबको ब्लेंड कर लें.यह दिनभर की थकान दूर करने में मदद करता है.

Share this story