Eid Special Recipe: सिर्फ दूध वाली सेवई ही क्यों, इस बार ईद पर ट्राई करें Sewayi की ये 5 लाजवाब रेसिपीज

WhatsApp Channel Join Now

होली का त्‍योहार बीत चुका है। अब हर क‍िसी को ईद का इंतजार है। रमजान शुरू हुए 15 द‍िन बीत चुके हैं। ऐसे में लोगों ने ईद की तैयार‍ियां शुरू कर दी ह‍ैं। इस्‍लाम धर्म में रमजान के पाक महीने का खास महत्‍व है। इस दौरान लोग रोजा रखते हैं। पांच वक्‍त की नमाज अदा करते हैं। शाम को रोजा खोलते हैं। ईद की बात करें तो जब रमजान का पाक महीना पूरा होता है तो ये त्‍योहार मनाया जाता है।ईद (Eid 2026) आती है तो घरों में खुशी का माहौल होता है। इस खास दिन पर मीठे में लगभग सभी घरों में सेवई बनाई जाती है। आमतौर पर लोग दूध वाली सेवई या क‍िमामी सेवई बनाते हैं, लेकिन अगर आप हर बार यही दो सेवई खाकर बोर हो गई हैं तो इस बार कुछ खास तरीके से सेवई बना सकती हैं। हम आपको सेवई के कुछ खास फ्लेवर्स के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

type of sewai for Eid (1)

केसर वाली सेवई

अगर आप मेहमानों को थोड़ा रॉयल फ्लेवर में सेवई सर्व करना चाहती हैं तो केसर वाली सेवई से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता है। इसे बनाने के ल‍िए दूध में थोड़ी केसर डालकर सेवई बना लें। इससे रंग भी सुंदर आता है और खुशबू भी बहुत अच्छी लगती है। हम आपको गारंटी देते हैं क‍ि ये मेहमानों को बहुत पसंद आएगी।

खजूर वाली सेवई

जैसा क‍ि आप सभी जानती हैं क‍ि रमजान के पाक महीने में खजूर का महत्‍व बहुत ज्‍यादा रहता है। ऐसे में आप ईद के मौके पर खजूर वाली सेवई भी बना सकती हैं। आप सेवई में बारीक कटे खजूर डालकर इसे बना सकती हैं। इससे मिठास नेचुरल आती है और चीनी भी कम डालनी पड़ती है। इससे ये एक हेल्‍दी सेवई बन जाती है।

कस्टर्ड सेवई

अगर आपके घर में बच्चे हैं तो ये रेसिपी उन्हें बहुत पसंद आएगी और आप मेहमानों को भी कुछ अलग सर्व कर पाएंगी। इसमें पहले सेवई को घी में थोड़ा सा भून लिया जाता है। अब दूध में कस्टर्ड पाउडर मिलाकर गाढ़ा किया जाता है और फिर इसमें सेवई डाल दी जाती है। ऊपर से कटे हुए फल और ड्राई फ्रूट्स डालने से इसका स्वाद और भी जबरदस्‍त हो जाता है।

type of sewai for Eid (2)

नारियल वाली सेवई

अगर आप थोड़ा लाइट टेस्‍ट चाहती हैं तो सेवई में थोड़ा सा नारियल का बुरादा मिलाकर बना सकती हैं। घी में सेवई भूनने के बाद इसमें थोड़ा दूध और नारियल डालकर पका लें। ऊपर से काजू और किशमिश डाल दें। इससे मिठास और खुशबू दोनों बढ़ जाती है।

नवाबी सेवई

जैसा क‍ि इसका नाम है, स्‍वाद भी इसी की तरह र‍िच हाेता है। इसमें घी में भुनी हुई सेवई में पिसी चीनी और मिल्क पाउडर मिलाया जाता है। दूसरी तरफ दूध को उबालकर गाढ़ा किया जाता है। फिर एक बर्तन में भुनी सेवई और गाढ़े दूध की लेयर लगाई जाती है। ऊपर से बादाम, पिस्ता और अखरोट डालकर इसे ठंडा करके मेहमानों को सर्व क‍िया जाता है।

इन बातों का रखें ध्‍यान

सेवई को हमेशा धीमी आंच पर ही भूनें।
सेवई को भूनते समय घी का इस्‍तेमाल ही करें।
ठंडी सेवई के ल‍िए फ्रिज में रखें।

Share this story