Dussehra Special Recipe: दशहरे पर घर में बनाएं मिल्क रोल बर्फी, आसान रेसिपी से बनेगी स्वादिष्ट मिठाई

m
WhatsApp Channel Join Now

त्योहारों का मजा मिठाइयों के बिना अधूरा लगता है। दशहरे के खास मौके पर घर में मिठाई बनाने की परंपरा भी कई परिवारों में देखने को मिलती है। हालांकि, बाजार से मिठाई खरीदते समय उसकी ताजगी और गुणवत्ता को लेकर कई लोगों के मन में सवाल रहते हैं। ऐसे में आप इस दशहरा घर पर ही स्वादिष्ट मिल्क रोल बर्फी तैयार कर सकते हैं। दूध, मिल्क पाउडर, घी और ड्राई फ्रूट्स से बनने वाली यह मिठाई स्वाद में लाजवाब होने के साथ बनाने में भी आसान है। अगर आपने पहले कभी मिठाई नहीं बनाई है, तब भी कुछ आसान स्टेप्स को अपनाकर इसे तैयार कर सकते हैं।

 सामग्री
1 गिलास फुल क्रीम दूध।
2 बड़े चम्मच देसी घी।
2 कप मिल्क पाउडर।
आधा कप चीनी या स्वादानुसार पिसी हुई चीनी।
आधा छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर।
2 बड़े चम्मच बारीक कटे काजू, बादाम और पिस्ता।
सजावट के लिए चुटकी भर केसर या चांदी का वर्क।

"इतना आसान मावा रोल कि बच्चे भी माँगते रह जाएंगे 😍" Instant Mawa Roll"|  Mawa Roll | #sweet #mawa

विधि 
सबसे पहले एक कड़ाही में दूध, देसी घी और मिल्क पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। मिश्रण को चम्मच या व्हिस्क की मदद से चलाएं, ताकि उसमें गुठलियां न बनें। इसके बाद कड़ाही को गैस पर रखें और धीमी से मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए 3-4 मिनट तक पकाएं।जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तो इसमें चीनी और हरी इलायची पाउडर डाल दें। चीनी डालने के बाद मिश्रण कुछ पतला हो सकता है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। इसे लगातार चलाते हुए 2-3 मिनट और पकाएं, जब तक मिश्रण गाढ़ा होकर कड़ाही का तला छोड़ने न लगे।अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। ध्यान रखें कि मिश्रण इतना ठंडा हो जाए कि उसे आसानी से आकार दिया जा सके, लेकिन वह पूरी तरह सख्त न हो।इसके बाद एक प्लेट पर घी लगा लें या बटर पेपर बिछा दें। तैयार मिश्रण को प्लेट पर रखकर हाथों की मदद से बेलनाकार रोल बना लें। अगर आप चाहें, तो इसे चौकोर आकार में फैलाकर बर्फी की तरह भी तैयार कर सकते हैं।अब रोल के ऊपर बारीक कटे काजू, बादाम और पिस्ता डालें। ड्राई फ्रूट्स को हल्के हाथों से दबाएं, ताकि वे मिठाई पर अच्छी तरह चिपक जाएं। स्वाद और सजावट के लिए ऊपर से केसर या चांदी का वर्क भी लगाया जा सकता है।आखिर में रोल को बटर पेपर में लपेटकर 15-20 मिनट के लिए सेट होने दें। जब मिठाई अच्छी तरह जम जाए, तो चाकू से गोल टुकड़ों में काट लें। इस तरह आपकी स्वादिष्ट मिल्क रोल बर्फी तैयार हो जाएगी।

Soumya Chaurasia
Soumya Chaurasia

6535 Articles

Share this story