प्रोटीन का डबल डोज! शरबत ही नहीं, सत्तू से बना सकते हैं ये 6 टेस्टी चीजें

WhatsApp Channel Join Now

गर्मियों में सत्तू एक बेहतरीन फूड है जो शरीर को ठंडा रखने के साथ ही एनर्जी भी देता है, क्योंकि ये प्लांट बेस्ड प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है. बिहार में बनने वाला चटपटा सत्तू का शरबत तो सभी को खूब पसंद आता ही है. इसके अलावा भी आप इससे कई स्वादिष्ट चीजें बना सकते हैं जो पोषक तत्वों से भरपूर हैं.

सत्तू का चीला सुबह की शुरुआत के लिए बेस्ट रहता है, यानी आप ब्रेकफास्ट में बना सकते हैं. ये उन लोगों के लिए भी सही है जिसको सुबह जल्दी निकलना होता है. चीला फटाफट भी बन जाएगा और आपको दिन के लिए एनर्जी देगा. इसे और भी हेल्दी बनाने के लिए साथ में कुछ सब्जियां मिलाएं, जिससे इसमें फाइबर समेत विटामिन-मिनरल्स भी एड होंगे. सेंकने के दौरान ऊपर से थोड़े से तिल छिड़क सकते हैं. (Image:letsdigin_kc)

सत्तू का चीला सुबह की शुरुआत के लिए बेस्ट रहता है, यानी आप ब्रेकफास्ट में बना सकते हैं. ये उन लोगों के लिए भी सही है जिसको सुबह जल्दी निकलना होता है. चीला फटाफट भी बन जाएगा और आपको दिन के लिए एनर्जी देगा. इसे और भी हेल्दी बनाने के लिए साथ में कुछ सब्जियां मिलाएं, जिससे इसमें फाइबर समेत विटामिन-मिनरल्स भी एड होंगे. सेंकने के दौरान ऊपर से थोड़े से तिल छिड़क सकते हैं. 
हेल्दी ब्रेकफास्ट में आप सत्तू की स्मूदी ले सकते हैं. ये भी फटाफट बनने वाला ब्रेकफास्ट है और भरपूर ताकत देगा. इसे बनाने के लिए आप सत्तू,कोई प्लांट बेस्ड मिल्क या कर्ड लें. इसके साथ केला या अपनी मर्जी के कुछ फ्रूट्स, रोस्टेड अलसी के बीज, ड्राई फ्रूट्स, नट्स,  को साथ में ब्लेंड करें. मिठास के लिए आप शहद का यूज कर सकते हैं, लेकिन इसमें यूज होने वाले फ्रूट्स, ड्राई फ्रूट्स से ही नेचुरल मिठास आ जाती है. 
 (Image:my_simple_living)हेल्दी ब्रेकफास्ट में आप सत्तू की स्मूदी ले सकते हैं. ये भी फटाफट बनने वाला ब्रेकफास्ट है और भरपूर ताकत देगा. इसे बनाने के लिए आप सत्तू,कोई प्लांट बेस्ड मिल्क या कर्ड लें. इसके साथ केला या अपनी मर्जी के कुछ फ्रूट्स, रोस्टेड अलसी के बीज, ड्राई फ्रूट्स, नट्स,  को साथ में ब्लेंड करें. मिठास के लिए आप शहद का यूज कर सकते हैं, लेकिन इसमें यूज होने वाले फ्रूट्स, ड्राई फ्रूट्स से ही नेचुरल मिठास आ जाती है. 

आप बटरमिल्क (छाछ) सत्तू की ड्रिंक बना सकते हैं. ये बेहद रिफ्रेशिंग होती है और आपको तुरंत एनर्जी देगी. आपको छाछ, कुछ पुदीना की पत्तियां, भुना जीरा, कुछ काली मिर्च, काला नमक और सत्तू  डालकर ब्लेंड कर लें. कुछ पुदीना की पत्तियों से गार्निश करके आइसक्यूब्स एड करें और ठंडा-ठंडा सर्व करें.  (Image:high.on.flavours)
आप बटरमिल्क (छाछ) सत्तू की ड्रिंक बना सकते हैं. ये बेहद रिफ्रेशिंग होती है और आपको तुरंत एनर्जी देगी. आपको छाछ, कुछ पुदीना की पत्तियां, भुना जीरा, कुछ काली मिर्च, काला नमक और सत्तू  डालकर ब्लेंड कर लें. कुछ पुदीना की पत्तियों से गार्निश करके आइसक्यूब्स एड करें और ठंडा-ठंडा सर्व करें. 
सत्तू के लड्डू भी बेहद स्वादिष्ट लगते हैं और गर्मी में मीठा खाने के लिए एक अच्छा विकल्प हैं. पहले आप सत्तू को घी में गोल्डन होने तक हल्की आंच पर चलाते हुए भून लें. इसके बाद आप काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट जैसे नट्स को काट लें और 1 चम्मच देसी घी में भूनकर सत्तू में मिलाएं. जब ये सारी चीजें ठंडी हो जाएं तो इसमें कच्ची खांड या फिर खजूर का पाउडर एड करें. आप गुड़ के पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. सारी चीजें मिलाकर लड्डू बना लें. (Image:the_cookin_mama)
सत्तू के लड्डू भी बेहद स्वादिष्ट लगते हैं और गर्मी में मीठा खाने के लिए एक अच्छा विकल्प हैं. पहले आप सत्तू को घी में गोल्डन होने तक हल्की आंच पर चलाते हुए भून लें. इसके बाद आप काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट जैसे नट्स को काट लें और 1 चम्मच देसी घी में भूनकर सत्तू में मिलाएं. जब ये सारी चीजें ठंडी हो जाएं तो इसमें कच्ची खांड या फिर खजूर का पाउडर एड करें. आप गुड़ के पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. सारी चीजें मिलाकर लड्डू बना लें. 

आप सत्तू का पराठा बना सकते हैं ये स्वादिष्ट भी है और एनर्जी से भी भरपूर है. बस आप पराठे को सेंकते वक्त तेल या घी की इस्तेमाल सीमित मात्रा में करें. आपको इसके लिए बिल्कुल मुलायम आटा गूंथना होता है. स्टफिंग तैयार करने  के लिए सत्तू में बारीक कटा प्याज, बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा लहसुन, कलौंजी, हरा धनिया, आम के अचार का मसाला और 1 चम्मच सरसों का तेल मिलाएं. इसे आटे की लोई में भरकर पराठा बना लें और मीडियम फ्लेम पर सेंक लें. इसे हरी चटनी के साथ सर्व करें. (Image:the_temptationalley)
आप सत्तू का पराठा बना सकते हैं ये स्वादिष्ट भी है और एनर्जी से भी भरपूर है. बस आप पराठे को सेंकते वक्त तेल या घी की इस्तेमाल सीमित मात्रा में करें. आपको इसके लिए बिल्कुल मुलायम आटा गूंथना होता है. स्टफिंग तैयार करने  के लिए सत्तू में बारीक कटा प्याज, बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा लहसुन, कलौंजी, हरा धनिया, आम के अचार का मसाला और 1 चम्मच सरसों का तेल मिलाएं. इसे आटे की लोई में भरकर पराठा बना लें और मीडियम फ्लेम पर सेंक लें. इसे हरी चटनी के साथ सर्व करें. 

सत्तू की लिट्टी तो अब पॉपुलर स्ट्रीट फूड बन चुकी है. इसे बनाने के लिए गेहूं के आटे में अजवाइन और थोड़ा सा नमक डालकर गूंथ लें. स्टफिंग को तैयार करने के लिए सत्तू में अचार का मसाला, प्याज, हरी मिर्च, बेसिक मसाले एड करें. अब एक-एक करके स्टफिंग भरकर लिट्टी बनाते जाएं, इसे आप आंच पर रोस्ट करें, देसी घी में डुबोकर बैंगन के चोखा और चटनी के साथ सर्व करें.  (Image:corner_to_discover)सत्तू की लिट्टी तो अब पॉपुलर स्ट्रीट फूड बन चुकी है. इसे बनाने के लिए गेहूं के आटे में अजवाइन और थोड़ा सा नमक डालकर गूंथ लें. स्टफिंग को तैयार करने के लिए सत्तू में अचार का मसाला, प्याज, हरी मिर्च, बेसिक मसाले एड करें. अब एक-एक करके स्टफिंग भरकर लिट्टी बनाते जाएं, इसे आप आंच पर रोस्ट करें, देसी घी में डुबोकर बैंगन के चोखा और चटनी के साथ सर्व करें. 

Share this story