अचार में दिख रही है फफूंदीं? फेंकने के बजाय करें ये 2 बदलाव, सालों-साल रहेगा सही
गर्मी का मौसम आते ही महिलाएं तरह-तरह के अचार बनाना शुरू कर देती हैं। इसे बनाते वक्त हुई एक छोटी सी लापरवाही पूरी मेहनत को खराब कर सकता है। इस समस्या से बचने के लिए लोग इसे सुखाते समय, बनाते समय और निकालते समय खास ध्यान रखते हैं। हालांकि कई बार देखभाल करने के बाद भी अचार में फफूंद लग जाती है। इसे देखकर अक्सर लोग डर जाते हैं और इसे बेकार समझकर कूड़े में डाल देते हैं, लेकिन जरा सी सूझबूझ से आप अपने पसंदीदा अचार को बचा सकती हैं। अगर फंगस सिर्फ ऊपरी लेयर पर है और डिब्बे से किसी प्रकार की कोई स्मेल नहीं आ रही है, तो इसे ठीक किया जा सकता है। आज के इस लेख में हम आपको 2 ऐसे बदलाव के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस परेशानी से बचने में मदद कर सकता है।
अचार में फंगस क्यों लगता है?
अचार में फफूंदीं लगने का मुख्य कारण नमी लगना या तेल और नमी की कमी होना है। हवा और नमी के संपर्क में आते ही मसाले फंगस पकड़ने लगते हैं। अगर आप अचार निकालते वक्त जूठे या गंदे चम्मच का इस्तेमाल करती हैं, तब भी यह दिक्कत हो सकती है।
अचार को फंगस से बचाने के लिए क्या करें?
जैसा कि ऊपर लेख में बताया है कि अचार को फंगस से तभी बचा सकती हैं, जब इसमें यह समस्या कम हो और गंदी बदबू नहीं आ रही हो। अगर तेज बदबू आ रही और फफूंदी ज्यादा लग गई है, तो इसे दोबारा से सही करना नामुमकिन है। अगर आप इससे फंगस को हटा भी देती हैं, तो इसकी महक और स्वाद दोनों बदल जाएगा। अचार में फंगस लगना अभी शुरू ही हुआ है, तो इसे आप सही कर सकती हैं। नीचे जानें तरीका-

सबसे पहले सूखे चम्मच से फंगस को आराम से निकालें।
इसके बाद अचार में सरसों का तेल गर्म करके हल्का ठंडा करके डालें।
दूसरा काम इसमें थोड़ा सा नामक या विनेगर डालें। इससे आप अचार को दोबारा खराब होने से बचा सकती हैं।
इसके बाद इसे साफ कांच के डिब्बे या फिर डिब्बे में निकालकर धूप में रखें। ऐसा करने से इसमें जो भी नमी होगी कि हट जाएगी।
अगर दूसरा डिब्बा है, तो पुराना वाला बदलकर इसे नए कंटेंनर में भरें।

