फ्रोजन मटर को इस्तेमाल करने से पहले जरूर करें ये 3 काम, स्वाद रहेगा बरकरार

WhatsApp Channel Join Now

खाने में अगर मटर डाल दें तो न केवल इसकी रंगत, बल्कि स्वाद भी बदल जाता है। अब ऐसे में लोग सर्दियों में आने वाली हरी मटर को स्टोर करके रखते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत इस्तेमाल कर सके। मगर कई बार लोग इसे सीधे फ्रीजर से निकालकर कड़ाही या फिर खाने में डाल देते हैं, जिसके कारण इसका असली स्वाद और रंग खत्म हो जाता है। अगर आप चाहती हैं, कि इसका स्वाद बिल्कुल भी न बदले, तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आज के इस लेख में हम आपको 3 ऐसे कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें इसका उपयोग करने से पहले ध्यान में रखना चाहिए।

फ्रीजर से मटर निकालने के बाद रंग करें चेक

फ्रीजर में लंबे समय तक रखे रहने के कारण कई बार मटर का रंग फीका पड़ जाता है या कुछ दाने गलकर खराब हो जाते हैं। अगर आप बिना देखे इन्हें सीधे कड़ाही में डाल देंगी, तो पूरी डिश का स्वाद और रंगत बिगड़ सकती है। इसलिए इस्तेमाल से पहले मटर को ध्यान से देखें। खराब या बदरंग दानों को तुरंत हटा दें ताकि आपकी डिश का फ्रेश स्वाद बरकरार रहे।

how to use frozen matar

बर्फ पिघलाना जरूरी

फ्रीजर से हरी मटर को निकालने के तुरंत बाद उसे इस्तेमाल न करें। कुछ देर के लिए दानों को बर्तन में निकालकर छोड़ दें। इसके बाद इसे 5 से 10 मिनट के लिए सामान्य पानी में भिगोकर रख दें। इससे मटर का तापमान नॉर्मल हो जाएगा और वह पकते समय एक्स्ट्रा पानी नहीं छोड़ेगी।

चीनी और नमक के पानी में हल्का उबालें

मटर की असली मिठास और उसका चमकदार हरा रंग बरकरार रखने के लिए यह शेफ वाली खास ट्रिक बहुत काम आती है। इसके लिए एक बर्तन में पानी गरम करें। इसमें एक चुटकी नमक और आधी छोटी चम्मच चीनी डालें। पानी में उबाल आते ही फ्रोजन मटर डालें और सिर्फ 1 से 2 मिनट के लिए उबालें। फिर किसी सूती कपड़े या छन्नी पर रखकर उसका अतिरिक्त पानी सुखा लें, फिर अपनी मनपसंद डिश में इस्तेमाल करें।

Share this story