गर्मियों के मौसम में भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये फूड आइटम्स, बाद में होगा पछतावा

अधिकतर घरों में फ्रिज का इस्तेमाल खाद्य पदार्थों को स्टोर करने के लिए किया जाता है। फ्रिज में हम किसी भी चीज को कई दिनों तक खराब होने से बचा सकते हैं। कई चीजें तो ऐसी होती हैं जिनको हम फ्रीजर में सालभर तक स्टोर करके रखते हैं। इतने समय बाद भी यह चीजें एकदम फ्रेश रहती हैं। इसके अलावा फ्रिज का यूज हम गर्मियों में ठंडा पानी, आइसक्रीम जमाने आदि के लिए भी करते हैं। वहीं आपने देखा होगा अधिकतर लोग सब्जियां और फल आदि लाने के बाद उसको हफ्तेभर के लिए फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं बहुत से ऐसे खाद्य-पदार्थ होते हैं। जिन्हे आपको भूलकर भी फ्रिज में रखने की गलती नहीं करनी चाहिए।
यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी सेहत के साथ उसमें रखी चीज भी खराब हो सकती हैं। जी हां आपने एकदम सही सुना आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे ही खाद्य पदार्थों के नाम बताने जा रहे हैं। जिन्हें आपको गर्मियों के मौसम में फ्रिज में स्टोर नहीं करना चाहिए। अगर आप नहीं जानते हैं तो हमारे इस आर्टिकल में आपको पूरी जानकारी मिलेगी। आइए देखें उन फूड आइटम्स की लिस्ट।
गर्मियों में इन फूड आइटम्स को फ्रिज में नहीं रखें
नीचे बताए जा रही इन खाने-पीने की चीजों को आपको समर सीजन में फ्रिज में रखने की गलती नहीं करनी चाहिए।
1 आलू
अधिकतर लोग गर्मियों के मौसम में आलू को सड़ने से बचाने के लिए उसे फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन ऐसा करना एकदम गलत है। आलू में मौजूद स्टार्च ठंडक के संपर्क में आने से शुगर में बदल जाता है। ऐसे में जब आप आलू को निकालकर बनाएंगी तो उसका स्वाद मीठा हो जाएगा। इसके अलावा फ्रिज में रखने से आलू में से कुछ हानिकारक पदार्थ भी निकलने लगते हैं। ऐसे में ऐसे आलू के सेवन से आपकी सेहत खराब हो सकती है।
2 ब्रेड न रखें
अधिकतर लोग ब्रेड को फ्रिज में स्टोर कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना गलत है। ब्रेड को फ्रिज में रखने से उसका स्वाद और टेक्स्चर दोनों बदल जाता है। फ्रिज में ठंडक की वजह से ब्रेड टाइट हो जाती है। ऐसे में ऐसी ब्रेड को खाने का भी मन नहीं करता है।
3 खरबूजा नहीं रखें
गर्मियों में मौसम में आने वाला खरबूजा भी कुछ लोग ठंडा करने के लिए काटकर फ्रिज में रख देते हैं। ऐसा भी नहीं करना चाहिए। यदि हम खरबूजे को काटकर रखते हैं, तो उसकी पूरी महक फ्रिज में फैल जाती है। ऐसे में बाकी चीजों का भी स्वाद अजीब हो जाता है। वहीं कटा हुआ खरबूजा फ्रिज में या बाहर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से वह खाने योग्य नहीं रह जाता है।
4 टमाटर
टमाटर को भी फ्रिज में स्टोर करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से वो ठंडक पाकर जल्दी खराब होने लगते हैं। वहीं फ्रिज में स्टोर करने से टमाटर के स्वाद में भी अंतर आ जाता है। दरअसल, ठंडी हवा टमाटर की कोशिका झिल्ली को तोड़ देती है। ऐसे में उसका पूरा टेस्ट बिगड़ जाता है।
5 शहद
कुछ लोग समर सीजन में शहद को फ्रिज में स्टोर कर देते हैं। ऐसा करना गलत है, क्यूंकि फ्रिज में रखने से शहद दानेदार होने लगता है। वहीं अगर शहद शुद्ध नहीं है तो वो जमने लगता है। ऐसे में वो खाने के लायक नहीं बचता है। वहीं शहद जम जाने के बाद उसे निकालने में भी काफी परेशानी होती है। इसके अलावा फ्रिज में रखने से शहद का स्वाद भी बदल जाता है। ऐसे में शहद को रूम टेम्परेचर पर स्टोर करना सही है।